---Advertisement---

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: अभीरा के प्यार में पागल हुआ अरमान, क्या तोड़ देगा अपनी शादी?

Yeh Rishta Kya kehlata Hai में एक बार फिर अरमान और अभीरा की लव स्टोरी शुरू हो सकती है। चलिए इसमें आने वाले ट्विस्ट के बारे में जानते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 10, 2024 1:52 अपराह्न

Yeh Rishta Kya kehlata Hai
Follow Us
---Advertisement---

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: टीवी के मशहूर सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” (Yeh Rishta Kya kehlata Hai) में जल्द कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। क्योंकि, अरमान को अपनी और रूही की शादी के बीच अभिरा से प्यार का एहसास होने लगा हो, दोनों एक दूसरे को एक बार फिर से चाहने लगे हैं। यही नहीं अरमान के सामने दादी सा की सच्चाई भी धीरे-धीरे सामने आने लगी है जिससे उसे हर किसी से नफरत हो रही है। बता दें इस सब के बीच अरमान ने अभिरा के समाने अपने दिल की बात कह दी है जिससे एक बार फिर दोनों काफी ज्यादा करीब आ सकते हैं। चलिए अब सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

पोमो में अरमान ने अभिरा से कर डाला प्यार का इज़हार

https://www.youtube.com/watch?v=Y-S15YzbdBk

Telly Reporter द्वारा शेयर किये गए “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत अरमान से होती है, वह जमीन पर गिरा हुआ होता है और अचानक से अभिरा दरवाजा खोल देती है। जैसे ही अभिरा दरवाजा खोलती है उसे अरमान दीखता है और उसे ऐसे जमीन पर पेरशान देख वह कहती है “अरमान तुम ठीक हो, ये क्या कर रहे हो” जवाब में अरमान कहता है “वही जो काफी पहले कर देना चाहिए था।”

आगे बढ़कर अरमान अभिरा से अपने प्यार का इज़हार करता है और कहता है “मुझे हमेशा से शक था कि तुम मुझे पागल बना दोगी, मेरा शक यकीन में बदल गया है तुमने मुझे अपने प्यार में पागल बना दिया है..आई लव यू अभिरा।” इसके बाद दोनों एक दूसरे से लिपट कर रोने लगते हैं।

क्या अरमान तोड़ देगा अपनी शादी?

अरमान अपनी दादी सा की खुशी के लिए रूही से शादी करने के लिए तैयार हुआ था और उनकी की शाजिशों के चलते ही उसने अभिरा को तलाक भी दिया। लेकिन, जैसे ही अरमान के सामने दादी सा का असली चेहरा आ रहा है उसके रंग ठंग बदलते जा रहे हैं। और अब तो अरमान को अभिरा से प्यार का एहसास भी हो गया है। बता दें आगे आने वाले बड़े ट्विस्ट में से एक ट्विस्ट ये भी हो सकता है कि अरमान रूही से अपनी शादी ही तोड़ दे और अभिरा का हाथ थाम ले।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026