---Advertisement---

Zara Hatke Zara Bachke: शादी से लेकर तलाक तक की कहानी है सारा और विक्की की फिल्म, रोमांस और ड्रामा से भरपूर है ट्रेलर

Zara Hatke Zara Bachke: लक्ष्मन उतेकर की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह ट्रेंड में है। इस रोमांटिक कॉमेडी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2023 3:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Zara Hatke Zara Bachke: लक्ष्मन उतेकर की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह ट्रेंड में है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और ट्रेलर फिलहाल चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा था कि विक्की और सारा की फिल्म का नाम क्या होगा वहीं जब से नाम जारी किया गया फिल्म को लेकर लोगों की बैचैनी बढ़ गई है। इस बीच अब मेकर्स की तरफ से ट्रेलर भी जारी किया गया है। आइए देखते हैं क्या खास है इस ट्रेलर में।

क्या है फिल्म की कहानी

ट्रेलर से यह साफ़ जाहिर है कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जो कपिल (विक्की कौशल) और सौम्या (सारा अली खान) के इर्द-गिर्द घुमती है। यह कपल पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंधकर एक ज्वॉइंट फैमिली में रहते हैं। कुछ समय बाद दोनों जिंदगी की जिन्दगी में उतार-चढ़ाव आते हैं और बात तलाक तक आ जाती है। दोनों कोर्ट में भी पहुंचते हैं। आगे कहानी में क्या है इसके लिए फिल्म रिलीज का इंतजार करना होगा।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

ये स्टार्स आएंगे नजर

विक्की और सारा की इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने की है वहीं दिनेश विजन ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सारा और विक्की के अलावा राकेश बेदी, नीरज सूद और शारिब हाशमी भी नजर आने वाले हैं। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस ट्रेलर में शादी से लेकर तलाक तक कई ट्विस्ट दिखाए गए हैं।

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

बता दें कि ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सारा और विक्की इस फिल्म को प्रमोट करने में जुट चुके हैं और उन्हें आए दिन साथ में स्पॉट किया जाता है। मेकर्स इस फिल्म की तैयारी में लंबे समय से जुटे हुए हैं।

यहां देखें ट्रेलर:-

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026