---Advertisement---

Cavity Removal: दांतों की सड़न को दूर भगाने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान, हमेशा खूबसूरत बनी रहेगी मुस्कान

Cavity Removal: अक्सर खराब खान पीन की वजह से हमारे दांतों में सड़न हो जाती है। दातों में हो रही सड़न को लोग आमतौर पर कैविटी के नाम से जानते हैं। दांतों में कीड़े लगना हमारे लिए काफी ज्यादा हानिकारक है। कैविटी होने से हमारे दांतों और मसूड़े में दर्द होने लगता है। इसी के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 13, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cavity Removal: अक्सर खराब खान पीन की वजह से हमारे दांतों में सड़न हो जाती है। दातों में हो रही सड़न को लोग आमतौर पर कैविटी के नाम से जानते हैं। दांतों में कीड़े लगना हमारे लिए काफी ज्यादा हानिकारक है। कैविटी होने से हमारे दांतों और मसूड़े में दर्द होने लगता है। इसी के साथ हमें अपने दांतों को उखाड़वाना भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके दांतों में भी सड़न हो रही है तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको इस्तेमाल करके खुलकर मुस्कुरा पाएंगे। आपकी मुस्कान हमेशा कैविटी फ्री रहेगी।

इन फूड्स का करें सेवन

इस लिस्ट में पहला नाम ये आता है कि, आप ऐसे फूड्स का सेवन करें जो कैल्शियम रिच हो। कैल्शियम रिच फूड्स खाने से आपके दांतों को मजबूती मिलती है। इसी के साथ आप अंडे, मछली, मांस, डेयरी, नट्स खा सकते है इसमें फास्फोरस पाया जाता है जो हमारे दांतो के लिए अच्छा होता है। वही टमाटर, मिर्च, ब्रोकली, आलू और पालक में विटामिन सी पाया जाता है। आप इन फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं।

खाना खाने के बाद करें कुल्ला

इस लिस्ट में दूसरा नाम कुल्ला करने का आता है। आप जब भी खाना खाए उसके बाद जरूर कुल्ला करें। ऐसा करने से खाना आपके दांतों में नहीं चिपकता है। इसी के साथ आप कुल्ला करने के बाद ब्रश से अपने दांतों को साफ कर लें। ऐसा करने से खाना आपके दांतों में नहीं चिपकेगा और आपके दांत कैविटी फ्री रहेंगे।

दिन में 2 बार करें ब्रश

हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि, अपने दांतों को कैविटी फ्री रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें। आप तौर पर लोग सुबह उठने के बाद ब्रश करते हैं लेकिन रात में सोने से पहले ब्रश करना भूल जाते हैं। ऐसे में आप अपनी आदत बना ले कि आपको हर दिन 2 बार ब्रश करना है। ऐसे आपके पूरे मुंह की सफाई हो जाती है जिससे दांतों में कीड़े लगने का डर भी खत्म हो जाता है।

डेंटिस्ट के पास जाए

अगर आप अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान रखना चाहते हैं तो हर 6 महीने में अपनी दातों की जांच और सफाई के लिए डेंटिस्ट के पास जाए। डेंटिस्ट के पास जाने से आपको समय-समय पर अपनी ओरल हेल्थ के बारे में पता चलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026