---Advertisement---

Health Tips: पेरेंट्स को 100 साल तक जिंदा रखना चाहते हैं तो इन 5 टिप्स पर दें ध्यान, एक्सपर्ट ने बताया किन गलतियों को करने से बचें

Health Tips: आपके पैरेंट्स को 100 साल की जिंदगी देगी ये 5 टिप्स, आइए जानते हैं आखिर किन गलतियों को करने से बचने की दी जाती है सलाह।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2026 2:53 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: जीवन में खुश रहना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर आप खुश रहते हैं तभी आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कहीं ना कहीं यह आपके लॉन्ग लाइफ के लिए आशीर्वाद साबित हो सकता है। हालांकि इस सबके बीच एक्सपर्ट ने लॉन्ग लाइफ के लिए 5 और खास टिप्स दिए हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप खुद को खुश रख सकते हैं। एक्सपर्ट द्वारा राज शमानी के पॉडकास्ट में बताया जाता है कि इन 5 आदत के बाद आप 100 साल तक जिंदा रह सकते हैं। राज पूछते हैं कि अगर मां-बाप की उम्र 100 साल तक बढ़ानी है तो क्या करें।

Health Tips में पैरेंट्स को ना होने दें रिटायर

एक्सपर्ट ने बताया कि पहली चीज आप अपने माता-पिता को रिटायर होने के लिए ना करें। उन्हें वह चीज करने दे जो वह करना चाहते हैं और जो उन्हें पसंद है। ऐसे में उन्होंने कहा कि आप अपने पेरेंट्स को वह करने दे जो करना उनको अच्छा लगता है।

फ्रेंड सर्कल को बढ़ाएं आप

अपने माता-पिता को अगर आप हेल्दी लाइफ लेना चाहते हैं तो उनके फ्रेंड और फैमिली सर्कल को बढ़ाएं क्योंकि जब हम लोग ज्यादा लोगों के साथ रहते हैं तो रिसर्च ने साबित किया है कि एजिंग स्लो होने लगता है।

फिजिकल एक्टिविटी के लिए करें प्रेरित

एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि जिंदगी के लिए मूवमेंट जरूरी है। ऐसे में उन्हें फिजिकल एक्टिविटी के लिए मोटिवेट करने में पीछे नहीं रहे।

अपने घर को बनाए सेफ

हेल्थ टिप्स में अगर पेरेंट्स को आप लंबे समय तक अपने साथ रखना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप उन्हें जिस एनवायरमेंट में रख रहे हैं वह सही है। बाथरूम से लेकर लिविंग एरिया तक का ध्यान रखना जरूरी है।

मेडिकली अपने पेरेंट्स का रखें ध्यान

फिजियोथैरेपी वाला टेस्ट और मार्केट टेस्ट करवाना जरूरी है ताकि आप समय रहते अपने पेरेंट्स के हेल्थ संबंधित समस्याओं को जान सके और इसका इलाज कर सके।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026