---Advertisement---

Aluminium Utensils Side Effects: एलुमिनियम के बर्तनों में पका खाना दिमाग के साथ किडनी को कैसे बनाता है कबाड़ ? एम्स के डॉक्टर ने किया हैरतअंगेज खुलासा

Aluminium Utensils Side Effects: एलुमिनियम के बर्तनों में बना खाना हेल्थ के लिए बहुत ही खराब होता है। ये दिमाग, किडनी और लिवर के साथ हड्डियों पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है। इसकी जानकारी खुद डॉक्टर ने दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 13, 2025 6:47 अपराह्न

Aluminium Utensils Side Effects
Follow Us
---Advertisement---

Aluminium Utensils Side Effects: हेल्थी फूड और लाइफ स्टाइल के लिए अकसर डॉक्टर और विशेषज्ञ बोलते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? इंसान की तबियत सिर्फ खराब खाना ही नहीं करता बल्कि बर्तन भी कर सकते हैं। हम सभी के घर में एलुमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल किसी ना किसी रुप में जरुर होता है। लेकिन क्या आपको पता है? चांदी की तरह चमकने वाला एलुमिनियम किस तरह दिमागी कमजोरी के साथ किडनी को खराब करता है। इसकी जानकारी एम्स की डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने वीडियो के जरिए दी है। प्रियंका एक जानी-मानी न्यूरोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने कारणों के साथ बताया है कि, एलुमिनियम किस तरह से स्लो पॉइजन की तरह इंसानों की बॉडी में जाकर नई-नई बीमारियों को पैदा कर रहा है।

Aluminium Utensils Side Effects : शरीर को कबाड़ बना रहा एलुमिनियम

एलुमिनियम के बर्तन में जब भी खाना बनाया जाता है तो वो बर्तन से निकलकर खाने में मिक्स हो जाता है और आंतों के जरिए शरीर के तीन बेहद महत्वपूर्ण अंगों पर असर डालता है।

देखें वीडियो

एलुमिनियम के बर्तन में पका खाना खाने से डिमेशिया यानी की भूलने की बीमारी बढ़ती जाती है। इसके साथ ही हड्डियों में एलुमिनियम इकठ्ठा होकर उन्हें कमजोर कर देता है। इसके साथ ही ये किडनी को भी प्रभावित करता है। किडनी का काम शरीर में मौजूद ज्यादा एलुमिनियम को निकालना है। लेकिन किडनी और लीवर की बीमारी को झेल रहे लोग इस बर्तन में बने खाने को खाते हैं तो एलुमिनियम किडनी में लेयर की तरह जम जाता है। जिसकी वजह से किडनी फेलियर का रिस्क काफी बढ़ता जाता है।

एलुमिनियम की जगह इन बर्तनों का करें इस्तेमाल

इसीलिए इन बीमारियों से बचने के लिए इसमें एलुमिनियम ऑक्साइड की सुरक्षा परत लगाई जाती है। इसका काम एलुमिनियम को खाने में घुलने से रोकना होता है। लेकिन अधिकतर लोग इन बर्तनों को चमकाने के लिए जोर से इन्हें रगड़ते हैं। जिसकी वजह से ये साफ तो दिखते हैं लेकिन इससे सुरक्षा का कवच उतर जाता है। अगर आप इन बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हल्के हाथों से इन बर्तनों को बिना रगड़े धोएं। इससे इनके ऊपर की सुरक्षा परत बची रहेगी। लेकिन अब आप अधिक सुरक्षा चाहते हैं तो कोशिश करें इनकी जगह दूसरे बप्तन जैसे- स्टील, लोहे, पीतल , कांसा और मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026

Cancer

मई 28, 2026