---Advertisement---

Benefits Of Pizza: पिज्जा खाने से छूमंतर होंगी शरीर में उत्पन्न हो रही ये गंभीर बीमारी, स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा

Benefits Of Pizza: मौजूदा समय में ज्यादातर लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। इन्ही फास्ट फूड में से एक पिज्जा भी है। बूढ़ों से लेकर बच्चों तक को पिज्जा खाना काफी पसंद होता है लेकिन ऐसा माना जाता है कि, पिज्जा खाने से शरीर का मोटापा बढ़ता है। वही इससे डायबिटीज, हार्ट अटैक, ब्लड ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 13, 2023 1:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Benefits Of Pizza: मौजूदा समय में ज्यादातर लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। इन्ही फास्ट फूड में से एक पिज्जा भी है। बूढ़ों से लेकर बच्चों तक को पिज्जा खाना काफी पसंद होता है लेकिन ऐसा माना जाता है कि, पिज्जा खाने से शरीर का मोटापा बढ़ता है। वही इससे डायबिटीज, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पिज्जा खाने से कई गंभीर बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है।

इस बिमारी की तकलीफो से मिलता है आराम

दरअसल एक स्टडी में दावा किया गया है कि, पिज्जा खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस या रूमेटाइड गठिया जैसी बीमारियों में आराम मिलता है। स्टडी के अनुसार ऐसा कहा गया है कि, यदि पिज्जा ताजी सामग्री से तैयार किया गया है तो ये रूमेटाइड अर्थराइटिस बीमारी से जुड़ी दिक्कतों को कम कर सकता है। इसी कड़ी में अगर रूमेटाइड अर्थराइटिस बीमारी के बारे में बात करें तो, यह बीमारी किसी को तब लगती है जब उसके इम्यून सिस्टम में गलती से हेल्दी सेल्स पर अटैक किया जाता है जिसकी वजह से जलन और सूजन होने लगती है। रूमेटाइड अर्थराइटिस में लोगों को जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ आपको इस बात के बारे में भी बता दें कि, मौजूदा समय में रूमेटाइड अर्थराइटिस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं है।

80 प्रतिशत तक काम हो जाता है रूमेटाइड अर्थराइटिस का दर्द

लेकिन ऐसा कहा गया है कि, अगर कोई व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है और वह फ्रेश सामग्री से तैयार किए गए पिज्जा को खाता है तो उसकी वजह से रूमेटाइड अर्थराइटिस का दर्द 80 प्रतिशत तक काम हो जाता है। दरअसल पिज्जा में इस्तेमाल किए जाने वाला मोजेरिला चीज और जैतून का तेल इस बीमारी में दर्द कम करने के लिए काफी कारगर है। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि, पिज्जा खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस की तकलीफों से आराम मिलता है। हर साल लाखों की संख्या में लोग रूमेटाइड अर्थराइटिस बीमारी से प्रभावित होते हैं। ऐसे में इलाज ना होने की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जो लोग इस बीमारी से पीड़ित है उनको एंटी इन्फ्लेमेटरी वाली मेडिटरेनियन स्टाइल डाइट लेने की सलाह दी जाती है जिसमें फल, सब्जियां, अनाज, बींस, जैतून का तेल और मछली आदि शामिल होते हैं। ‌

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 22, 2026

High Cholesterol

अप्रैल 22, 2026

Diabetes

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Liver Cancer

अप्रैल 21, 2026