---Advertisement---

Benefits of Raisins: एक दिन में इससे ज्यादा किशमिश खाना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके सेवन का सही तरीका

Benefits of Raisins: ड्राई फ्रूट्स खाना हर किसी को पसंद होता है हर कोई अपनी सेहत बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करता है। इन सभी ड्राई फ्रूट्स में से एक किशमिश भी है। ‌किशमिश खाने के अनेकों फायदे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, किशमिश में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 15, 2023 12:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Benefits of Raisins: ड्राई फ्रूट्स खाना हर किसी को पसंद होता है हर कोई अपनी सेहत बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करता है। इन सभी ड्राई फ्रूट्स में से एक किशमिश भी है। ‌किशमिश खाने के अनेकों फायदे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, किशमिश में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर मौजूद होते हैं। इसी के साथ इसमें आयरन और विटामिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में किशमिश का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप जरूरत से ज्यादा किशमिश का सेवन करेंगे तो इससे आपकी हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ेगा तो, चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको किशमिश खाने के फायदे के साथ ये भी बताने वाले हैं कि एक दिन में आपको कितनी किशमिशों का सेवन करना चाहिए।

कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर

वैसे तो किशमिश खाने के अनेक फायदे होते हैं। इनमें सबसे पहला फायदा ये है कि, किशमिश खाने से आपको हाई बीपी की बीमारी से निजात मिलेगा। दरअसल अगर आप खाली पेट किशमिश का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर में पोटेशियम और फाइबर की मात्रा बढ़ जाएगी जिसे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

ओरल हेल्थ रहेगी ठीक

इसी के साथ किशमिश खाने से हमारी ओरल हेल्थ भी ठीक रहती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। इसी के साथ किशमिश खाने से हमारे दांतों की सफाई व बनावट भी बेहतर होती है। ऐसा कहा जाता है कि, अगर सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिशों को चबाकर खाएंगे तो इससे कई फायदे मिलते हैं।

खून की कमी होगी पूरी

वही जिसको खून की कमी होती है उस व्यक्ति के लिए भी किशमिश का सेवन काफी अच्छा है। हिमोग्लोबिन की कमी को एनीमिया कहा जाता है। ऐसे में अगर आप एनीमिया की शिकार है तो आप ऐसी स्थिति में सुबह खाली पेट किशमिश खा सकते हैं। इससे रेड ब्लड सेल्स काफी तेजी से बनते हैं जिससे हमारे शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

एक दिन में खाएं इतनी किशमिश

इसी कड़ी में अब हम आपको ये बताने वाले हैं कि, आपको 1 दिन में कितने किश्मिशों का सेवन करना चाहिए। अगर आप जरूरत से ज्यादा किशमिश का सेवन कर लेंगे तो इससे आपके शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। 1 दिन में आपको 8 से 10 भीगी हुई किशमिश ही खानी चाहिए। दरअसल ज्यादा किशमिश खाने से हमारे शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026