---Advertisement---

China New Virus: सावधान! चीन में नया Coronavirus मिलने से दुनिया में हड़कंप! क्या फिर खत्म हो जाएगी लाखों जिंदगियां? जानें लक्षण व अन्य डिटेल

China New Virus: चीन में कोरोनावायरस जैसे ही एक नया वायरस मिलने से दुनियाभर के देशों में जोरदार हलचल मच गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 22, 2025 11:21 पूर्वाह्न

China New Virus
Follow Us
---Advertisement---

China New Virus: दुनिया में एक बार फिर नए वायरस का खतरा मंडराने लगा है, हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि चीन के वैज्ञानिकों को Coronavirus जैसा ही एक नया वायरस मिला है, जो चमगादड़ों से इंसानों में तेजी से फैलता है, गौरतलब है कि इस खबर के बाद से ही दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। आलम यह है कि कई देश के वैज्ञानिकों ने इस नए वायरस की जानकारी इक्ट्ठा करना भी शुरू कर दिया है, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दुनिया में China New Virus आने पर क्या फिर खत्म हो जाएगी लाखों जिंदगियां, आईए इस लेख के माध्यम से समझते है, इस वायरस से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

China New Virus मिलने से दुनियाभर में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक चीन के वैज्ञानिकों द्वारा चमगादड़ों में HKU5-CoV-2 नामक नया वायरस खोजा गया है। यह Coronavirus की तरह ही इंसानों को संक्रमित कर सकता है। गौरतलब है कि वुहान लैब में ही China New Virus मिला है, जो एक परेशानी का सबब बना हुआ है, आलम यह है कि दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने इसकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, ताकि पहले से ही इस वायरस की जानकारी पता की जा सकें। माना जा रहा है कि अगर कोरोनावायरस की तरह ही यह वायरस खतरनाक होता है, तो यह पूरी दुनिया के लिए एक चिंता का सबब है। सबसे खास बात यह है कि इस वायरस में भी कोविड -19 के लिए जिम्मेदार वायरस SARS-CoV-2 की तरह ह्यूमन रिसेप्टर पाया गया है।

क्या फिर खत्म हो जाएगी लाखों जिंदगियां?

स्टडी में पता चला है कि China New Virus के चमगादड़ से इंसानों में फैलने का खतरा काफी ज्यादा है। वहीं इस खतरे की आशंका को देखते हुए चीन समेत दुनिया के कई बड़े देशों के वैज्ञानिक सतर्क हो गए है। वहीं अब इसके बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो गए है, क्या अगर नया वायरस दुनिया में तेजी से फैलता है तो क्या एक बार फिर लाखों जिंदगियां खत्म हो जाएगी, क्या फिर लोगों को घरों में कैद होना होगा? ऐसे कई सवाल है जो आम लोगों के मन में उठ रहे है, हालांकि इसे लेकर और जानकारियां सामने आनी बाकी है।

China New Virus के लक्ष्ण

जानकारी के मुताबिक चीन के वैज्ञानिकों ने इस नए वायरस पर शोध करना शुरू कर दिया है, हालांकि इसके लक्ष्ण को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अगर पुराने कोरोनावायरस लक्ष्णों की बात करें तो उसमे तेज बुखार, सरदर्द, उलटी, खांसी, सीने में दर्द समेत कई लक्ष्ण देखें जा सकते थे, माना जा रहा है कि ऐसे ही कुछ लक्ष्ण इस China New Virus पाए जा सकते है। साथ ही लोगों को समय- समय पर हाथ धोना चाहिए, वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाकर जाना चाहिए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026