---Advertisement---

Cucumber: गलत समय पर खीरा खाने से हो सकती है कई गंभीर समस्याएं,जानिए खाने का सही तरीका

Cucumber:गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं। गर्मियों के समय में ठंडे पानी के साथ-साथ ठंडी चीजें जैसे कतीरा, खीरे, ककड़ी आदि की मांग ज्यादा बढ़ जाती है। बताया जाता है कि गर्मियों में खीरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर इसे सही समय पर नहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 10, 2023 1:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cucumber:गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं। गर्मियों के समय में ठंडे पानी के साथ-साथ ठंडी चीजें जैसे कतीरा, खीरे, ककड़ी आदि की मांग ज्यादा बढ़ जाती है। बताया जाता है कि गर्मियों में खीरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर इसे सही समय पर नहीं खाया जाए तो  कई तरह की समस्याएं हो सकती है। जिस तरह खीरा खाने के कई फायदे बताए गए हैं, वहीं इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए खीरा खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

सलाद के रूप में खाया जाने वाला खीरा हमारे इम्यून सिस्टम और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही वजन घटाने में भी कारगर साबित हुआ है। एक्सपर्ट के मुताबिक बताया गया है कि खीरा खाने से कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि खीरा खाने का सही समय क्या है।

खीरा खाने का सही समय

एक्सपर्ट के मुताबिक बताया गया है कि लंच के समय में खीरा खाना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर रात के समय खीरे का सेवन करते हैं तो कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती है। रात के समय खीरा खाने से नींद की समस्या, डाइजेशन और अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। 

Also Read: Summer Nail Care: गर्मियों में करें इन खास तरीकों से नाखूनों की देखभाल, बनें रहेंगे मजबूत और खूबसूरत

रात के समय ना करें खीरे का सेवन

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर रात के समय खीरा खाते हैं तो नींद की समस्या हो जाती है। क्योंकि खीरा खाने से पेट में भारीपन महसूस होता है और हाजमा नहीं हो पाता। जिस वजह से हमारी नींद गड़बड़ा जाती है। वही रात के समय खीरा खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानी होती है। 

यें लोग ना करें खीरे का सेवन

एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों को डाइजेशन की समस्या बनी होती है उन्हें रात में खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। वही रात के समय खीरे के सेवन से कफ, फेफड़े में बलगम की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा खांसी, जुखाम की समस्या भी हो सकती है। जो लोग ठंडी चीजों से परहेज करते हैं उन्हें भी रात के समय में खीरा खाने की सलाह नहीं दी जाती।

Also Read: Tongue Color Symptoms: जीभ के रंग भी खोलता है गंभीर बीमारी का राज, कैसे पहचाने खास लक्षण

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026