---Advertisement---

Curd Rice Benefits: कई बीमारियों के लिए रामबाण है दही चावल की अनोखी रेसिपी! डाईट में जरूर करें शामिल

रसोई में पाई जाने वाली दही को अगर चावल में मिलाकर खाया जाए तो यह दुगने फायदे दिखाता है, चावल के साथ दही को मिलाकर खाने से शरीर से जुड़ी कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 18, 2023 10:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Curd Rice Benefits: दही नेचुरल प्रोबायोटिक का सबसे बड़ा सोर्स है जिसका सदियों से भारतीय रसोई में इस्तेमाल होता आया है. दिन में कम से कम एक बार दही के सेवन करने की सलाह जरूर दी जाती हैं साथ ही खाने के बाद छाछ परोसने वाली परंपरा से भी ज्यादातर लोग वाकिफ होंगे. इसी दही को अगर चावल में मिलाकर खाया जाए तो यह दुगने फायदे दिखाता है, चावल के साथ दही को मिलाकर खाने से शरीर से जुड़ी कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है. दक्षिण भारत के ज्यादातक राज्यों में इस रेसिपी को खूब चाव से खाया जाता है.आज इस खास रेसिपी को बनाने के तरीके के साथ इसके अनगिनत फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

दही चावल को कैसे बनाएं

दही चावल को खाने के जितने फायदे हैं इसे बनाना उतना ही आसान है जिसके लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं है. दही चावल के लिए जितनी मात्रा में चावल बनाना चाहते हैं उसका आधा दही ले लीजिए. घी में करीपत्तों, जीरा, हींग, हरी मिर्च को अच्छे से भूनकर इसमें बने हुए चावल और दही को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब इसमें जरूरत के हिसाब से काली मिर्ची और नमक को मिलाकर गरमा-गरम परोस सकते हैं।

पेट के सारी दिक्कतें रहती हैं दूर

दही चावल को मिलाकर आने से पेट हमेशा खुश रहता है साथ ही इससे जुड़ी ज्यादातर परेशानियां जैसे गैस, ब्लूटिंग, दर्द में भी राहत मिलती है. पेट से जुड़ी परेशानियों को झेलने वाले लोगों को इसका ध्यान रखना चाहिए.

वजन घटाने में कारगर

अक्सर वजन घटाने के लिए दही खाने की सलाह दी जाती है, मगर आपको बता दें कि दही के साथ चावल खाने से वजन और भी तेजी से कम होता है. इसमें पाए जाने वाले फाइवर्स और दूसरे पोषक तत्व शरीर में एक्ट्रा वेट को जमा नहीं होने देते जिसकी बदोलत वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

स्किन के लिए है फायदेमंद

दही चावल में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेट्स पाए जाते हैं जो शरीर से सारे टोक्सींस को दूर करने में मदद करता है. इसके सेवन से त्वचा भी हेल्दी और ग्लोइंग बन जाती है वहीं दिमाग भी रिफ्रेशिंग महसूस करता है.

हाइब्लड प्रेशर में मददगार

शरीर में होने वाली हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को भी दही चावल की रेसिपी के जरिए कट्रोंल किया जा सकता हैं. बता दें कि इसके पोषक तत्व और कम नमक ब्लड के प्रेशर को संतुलित कर देते हैं वहीं दिमाग के रिलेक्स रहने से गुस्सा भी कम आता है.

इम्यून सिस्टम बूस्ट

आपको बता दें कि दही प्रोबायोटिक्स का एक नेचुरल सोर्स है जिसे खाने से बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं, इसलिए बाजार से मिलने वाले प्रोबायोटिक्स की जगह इस खास दही चावल वाली रेसिपी का प्रयोगो करना चाहिए.    

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Leave a Comment