Dark Circle Remover : लोग अकसर आंखों के नीचे पड़े काले धब्बों से परेशान रहते हैं. कई बार महंगा ट्रीटमेंट कराने के बाद भी डार्क सर्कल सही नहीं होते हैं. इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा देसी इलाज बताया जा रहा है. उनका दावा है कि, ये 15 दिनों में इन गहरे काले निशानों से राहत दिला सकता है.Fit Tuber (Fit Tuber Hindi) यूट्यूबर चैनल पर हेल्थ एक्सपर्ट बता रहे हैं कि, हरड़ पाउडर, कैस्टर ऑयल यानी की अरंडी का तेल और एलोवेरा जेल का मिश्रण डार्क सर्कल्स को स्थायी रूप से ठीक करने के लिए एक बेहद असरदार आयुर्वेदिक उपाय है.
Dark Circle Remover कैसे बनाएं?
हेल्थ एक्सर्ट का कहना है कि, एक कटोरी में 1 चम्मच हरड़ का पाउडर, 1 चम्मच कैस्टर ऑयल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। फिर इन तीनों सामग्रियों को आपस में तब तक अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि यह एक स्मूथ और क्रीमी पेस्ट न बन जाए। फिर इस क्रीम को लगा सकते हैं.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi
आप चाहें तो इसे थोड़ी ज्यादा मात्रा में बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं. इसे दिन में कभी भी लगाया जा सकता है, लेकिन रात को सोने से पहले लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। बेहतर नतीजों के लिए इसे लगातार कम से कम 7 दिनों तक रोजाना लगाएं. इसका परिणाम जल्दी दिखने लगेगा.
आंखों के नीचे के डार्क सर्कल कैसे ठीक होते हैं?
हरड़ पाउडर को आयुर्वेद में हरड़ को पावरफुल माना गया है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आँखों के नीचे के कालेपन को कम करते हैं और डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं. वहीं, कैस्टर ऑयल आँखों के आसपास की ड्राइनेस को तेजी से ठीक करता है। इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज नसों की सूजन को कम करती हैं, जिससे काले घेरे हल्के होने लगते हैं. वहीं, एलोवेरा जेल यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट और रिलैक्स करता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
