Health Tips: सर्दियों में स्किन की चमक बढ़ता है ये एक फल! बीमारियों से भी रखता है कोसो दूर

Health Tips: सर्दियों में अच्छी हेल्थ के लिए आंवले का सेवन करना चाहिए। ये बीमारियों से दूर रखता ही है, इसके साथ ही स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है। डॉक्टर के द्वारा इसके फायदे गिनाए जा रहे हैं।

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips: सर्दियों के मौसम में अगर आपकी स्किन भी रुखी और बेरंग होती जा रही है तो, एक चीज खाने से ये ठीक हो सकती है। इसकी जानकारी नैट्रोपैथ और अरोमा थेरेपिस्ट मनोज दास दे रहे हैं। वो स्किन को रिपेयर करने के लिए आंवले का सेवन करने के लिए कह रहे हैं। इसके साथ ही इसके अनगिनत फायदे भी गिना रहे हैं। सर्दी के मौसम में अगर आप रोजाना सिर्फ एक आंवला खाते हैं तो इसके कई बड़े फायदे मिलते हैं।

Health Tips: आंवले का सेवन करेगा जवान

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, आंवले में विटामिन सी और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये त्वचा को फ्रीरेडिकल्स नुकसान से बचाते हैं । लंबे समय तक जवान रखने में आवंला मदद करता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-lewisiawellnessindia

इसके सेवन से आंवला त्वचा के भीतर कोलेजन को बढ़ाता है। जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन खत्म होता हैं। विटामिन सी होने के कारण ये मेलेनिन बनाता है। जिससे पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स से राहत मिलती है। आंवला नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है। ये चेहरे पर हुए दानों और मुहासों से राहत देता है। ये स्किन डिटॉक्स करके ग्लो देता है।  इसके रोजाना सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। जिससे शरीर को बीमारियां नहीं लगती हैं और हेल्थ अच्छी रहती है।

आंवले का कैसे करें इस्तेमाल

आंवले का इस्तेमाल आप जूस, सलाद, सब्जी और मुरब्बे किसी भी रुप में कर सकते हैं। वहीं, इसका एंटी एजिंग फेस पैक भी बना सकते हैं। इसके लिए आंवला पाउडर में आधा चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर मिक्स करना होगा और फिर फेस पर लगाना होगा। आंवले में मौजूद विटामिन सी बहुत फायदा करता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version