Diabetes Control: इन 3 देसी चीजों से बना चूर्ण बढ़े हुए शुगर को करता है कंट्रोल, डायबिटिज के मरीज जरुर करें ट्राई

Diabetes Control: डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, जामुन की गुठली, सूखे करेले के बीज और गुड़मार का मिश्रण एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक चूर्ण है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधार कर शुगर लेवल को कंट्रोल करता है.

Diabetes Control

Picture Credit : Google

Diabetes Control: डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बड़ी समस्या इसे कंट्रोल करना होता है. कई बार दवाई खाने के बाद भी शुगर बढ़ा रहता है. इसी समस्या से बचने का तरीका डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं.उनका कहना है कि, जामुन की गुठली, सूखे करेले के बीज और गुड़मार का चूर्ण शुगर को कंट्रोल करता है.ये एक प्रभावी आयुर्वेदिक नुस्खा है. यह चूर्ण शुगर को कम करने के लिए शरीर में इंसुलिन के कार्य को बेहतर बनाता है.ये पाचन में कार्बोहाइड्रेट के शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करता है.जिसके कारण  खाना खाने का बाद डायबिटिज नहीं बढ़ता है.

Diabetes Control करने के लिए इस खास देसी चूर्ण का करें सेवन

डॉक्टर का कहना है कि,जामुन की गुठली में जैम्बोलिन और जैम्बोसिन होते हैं, जो शरीर में स्टार्च के शुगर में बदलने की दर को धीमा कर देते हैं. वहीं, सूखे करेले के बीज में पोलीपेप्टाइड-पी होता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

यह टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह दोनों में इंसुलिन की तरह काम करता है. इसके साथ ही गुड़मार आंतों में शुगर के अवशोषण को कम करता है और चीनी की तलब को भी कम करता है. अगर इनका चूर्ण बनाकर खाया जाए तो बहुत फायदा करता है.

शुगर को कंट्रोल करने के लिए कैसे बनाएं देसी औषधि का चूर्ण?

इस चूर्ण को बनाने के लिए 100 ग्राम जामुन की गुठली ,100 ग्राम सूखा करेला के बीज और100 ग्राम गुड़मार लेना है.  इसके बाद इन तीनों को पीसकर एक बारीक चूर्ण बना लें और इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें. इसका सेवन नाश्ते और खान से आधे घंटे पहले खाना है. इसके बाद भोजन करने पर शुगर को बढ़ने नहीं देता है. यह चूर्ण मौजूदा दवाओं के साथ लिया जा सकता है, लेकिन डॉक्टर से पूछकर ही लें.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version