---Advertisement---

Diabetes: शुगर में वजन गिरना कब हो जाता है बेहद जानलेवा? डॉक्टर से जानें

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों का अगर बहुत तेजी से वजन गिर रहा है तो ये बहुत ही नुकसान दायक होता है। इसी लिए इन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। ये शरीर को बीमार कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 6:19 अपराह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes:  शुगर की बीमारी लगभग हर आयु वर्ग के लोगों में पायी जा रही है। इसके प्रमुख कारण खराब खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल है। शुरुआत में तो डायबिटिज के लक्षण नहीं दिखते हैं। लेकिन अगर अप अपने गिरते हुए वजन पर ध्यान दें तो इसकी गंभीरता को समझ सकते हैं। डॉक्टर के द्वारा शुगर में तेजी से वजन गिरने के तीन कारण बताए जा रहे हैं। अगर इनमें से आप किसी एक से भी जूझ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि ये आपके शरीर को अंदर ही अंदर खोखला करके गंभीर बीमारियों को दावत दे सकता है। इसीलिए  अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो खुश ना हों बल्कि ये खतरे की घंटी भी हो सकता है।

Diabetes में गुड फैट लॉस होना

हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा diabetesreversaldoctor इंस्टाग्राम अकाउंट पर डायबिटिज में वजन कम होने के तीन गंभीर कारण बताए जा रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि, अच्छा फैट लॉस वो है जब आपकी कमर पतली हो रही है और शरीर के तमाम हिस्सों से चर्बी कम हो रही है। लेकिन इस दौरान शरीर किसी भी तरह की कमजोरी को महसूस नहीं कर रहा है। ऐसे वजन कम एक्सरसाइज और  हेल्दी और सीमित डाइट से होता है। इस स्थिति में वजन जब कम होता है तो  इसे गुड फैट लॉस कहा जाता है।

महीने में तेजी से वजन गिरना

डायबिटिज के मरीज की बॉडी में इंसुलिम जब कम बनती है तो ग्लूकोज कोशिकाओं के अंदर नहीं पहुंच पाता है। जिसके कारण शरीर एनर्जी खोता जाता है।

देखें वीडियो

बॉडी के अंदर फैट और मसल्स तेजी से टूटना शुरु हो जाते हैं। जिसके कारण एक महीने के अंदर वजन बिना कुछ किए कई किलो कम हो जाता है। ये शरीर के द्वारा मरीज को मिलने वाली बेहद महत्वपूर्ण चेतावनी है। इसे इग्नोर करना शरीर को गंभीर रुप से बीमार कर सकती है।

शरीर का बेजान होकर कमजोर होना

जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है तो किडनी पेशाब के रास्ते ग्लूकोज और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को बाहर निकालना शुरु कर देती हैं। जिसके कारण शरीर में न्यूट्रीशन नहीं पहुंच पाता है। जिसके कारण शरीर कमजोर होता जाता है। इस स्थिति में चेहरा बेजान और शरीर कमजोर हो जाता है। ये बॉडी को डिहाइड्रेशन की तरफ ले जाता है। ये स्थिति बहुत ही खतरनाक होती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Summer Drink

मई 27, 2026

Heart Fail

मई 27, 2026

Viral Video

मई 27, 2026

Viral Video

मई 27, 2026

Vishal Dadlani

मई 27, 2026

Bareilly Video

मई 27, 2026