---Advertisement---

Belly Fat Reduce Drink: बेली पर जमीं जिद्दी चर्बी को गला देती है ये खास ड्रिंक, रसोई में रखी इन चीजों से घर पर झटपट बनाएं

Belly Fat Reduce Drink: पेट के निचले हिस्से की में बढ़ रही चर्बी से राहत देने का नुस्खा डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है। वो इसे जल्द वजन घटाने के लिए खास ड्रिंक पीने की सलाह दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 27, 2026 1:31 अपराह्न

Belly Fat Reduce Drink
Follow Us
---Advertisement---

Belly Fat Reduce Drink:  अगर आपके शरीर के निचले हिस्से की चर्बी एक्सरसाइज और डाइट से भी नहीं जा रही है तो डॉक्टर के द्वारा बताए जा रहे इस खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, जीरा, सौंफ और साबुत धनिया सिर्फ पाचन को ही ठीक नहीं करता है बल्कि ये मोटापे को भी घटाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को तेज करने का ये बहुत अच्छा उपाय है। ये एक बेली फैट बर्नर ड्रिंक है। जो आप अपनी रसोई में मौजूद तीन चीजों से मिलकर घर पर ही झटपट बना सकते हैं।

सौंफ, जीरा, धनिया बैली फैट के साथ शरीर की गंदी चर्बी को कैसे करता है साफ?

डॉक्टर सलीम जैदी  का कहना है कि, सौंफ, जीरा, धनिया बैली फैट कम करने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में लटक रही चर्बी को भी गलाते हैं। ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी के साथ-साथ फैट को गलाने के लिए ये एक रामबाण इलाज है। जीरा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिसके कारण तेजी से कैलोरी बर्न होती है और पेट की जिद्दी चर्बी पिघलने लगती है। इसके औषधिए गुण बहुत अच्छे होते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

वहीं, दूसरी तरफ साबुत धनिया पेट की गंभीर पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और टॉक्सिन्स को पेशाब के रास्ते शरीर की गंदगी को बाहर निकलाने में मदद करता है। वहीं, सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत अधिक होते हैं। जिसके कारण पेट भरा-भरा रहता है। कम भूख लगने से कुछ खाने का मन नहीं करता है। ये ओवरईटिंग करने से बचाती है। जब ये तीनों चीजें एक साथ पी जाती हैं तो तेजी से काम करती हैं और चर्बी को गलाकर पतला होने में मदद करती हैं। वहीं कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती हैं।

Belly Fat Reduce Drink   बनाने का बेहद आसान तरीका

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स सलीम जैदी साबुत धनिए, जीरे और सौंफ का पानी बनाने की बहुत आसान विधि बता रहे हैं। उनका कहना है कि, खोलते हुए पानी में इन तीनों को एक-एक चम्मच मात्रा में पानी के अंदर डालना है। 10 मिनट तक उबालने के बाद हल्का ठंडा करने के बाद निहार मुंह रोजाना पीना है। सुबह-सुबह अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं तो बहुत जल्द अच्छे परिणाम सामने आने लगेंगे। ये बहुत ही असरदार ड्रिंक होती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026