---Advertisement---

Diabetes मरीजों के लिए दुश्मन है ये 5 खाने की चीजें, बिना देर किए बना लें दूरी

Diabetes: डायबिटीज मरीज को अपने खान-पान में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है ताकि आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रह सके और ऐसे में इन पांच चीजों से दूरी बना ले।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2024 7:44 अपराह्न

Daibetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को खान-पान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना होता है ताकि आपका शुगर कंट्रोल में रहे। यह एक जानलेवा रोग साबित हो सकता है अगर समय रहते इसे कंट्रोल में ना किया जाए। आप जिंदगी भर के लिए मुसीबत में पड़ सकते हैं अगर आप अपने आदतों को ना सुधारें। अगर आप कुछ भी खाने के लिए लालायित हो जाते हैं तो आपको बहुत सख्त होने की जरूरत है क्योंकि यह आपके लिए काफी रिस्की है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है डायबिटीज और कैसे करें इससे बचाव और किन फूड आइटम से रहे दूर।

आखिर क्या है Diabetes

डायबिटीज की बीमारी में छोटी सी लापरवाही आपका ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है और ऐसे में उन चीजों से परहेज करने में ही भलाई है जो आपके लिए हानिकारक है। दरअसल डायबिटीज क्या होता है इस बारे में बात करें तो जब इंसुलिन हार्मोन का ठीक से निर्माण या उपयोग शरीर नहीं कर पाता है तब डायबिटीज होता है। ऐसे में खून में बहुत अधिक ग्लूकोज बनने लगता है और आप डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। इसे डाइट और खानपान के जरिए ही कंट्रोल किया जाता है।

डायबिटीज के मरीजों को कुछ चीजों का सेवन नहीं के बराबर ही करना चाहिए क्योंकि इससे आपका ब्लड शुगर हाई हो सकता है। ऐसे में आप इन पांच चीजों से जहां तक हो सके परहेज करें।

इन चीजों से करें परहेज

प्रोसैस्ड और रेड मीट

प्रोसेस्ड मीट में बहुत अधिक मात्रा में सोडियम और नाइट्राइट होती है जो डायबिटीज के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। ऐसे में आप चिप्स, कुरकुरे, केक, बिस्किट सॉफ्ट ड्रिंक आदि से दूरी बना ले वही बेहतर है।

चीनी वाले फूड आइटम्स

डायबिटीज के मरीज चीनी से दूर रहे यह उनके लिए बेहतर है। जिन फूड में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है वैसे खाने से दूर रहने में भलाई है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है।

अल्कोहल

डायबिटीज के मरीज अल्कोहल से भी दूर रहे क्योंकि या आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि आमतौर पर अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो इससे आपका शुगर कम हो जाता है और कभी कभी बढ़ भी सकता है और ऐसे में यह आपके लिए खतरनाक है।

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स

मैदा से बने हुए चीजों से परहेज करें जैसे ब्रेड पास्ता और कई चीजे क्योंकि इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं और यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ्रूटस

वैसे तो फलों का सेवन बेहद जरूरी और स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद माना जाता है लेकिन डायबिटीज के दौरान आप कुछ फलों से दूरी बना लें। बेहतर है कि आप तरबूज और अनानास ना के बराबर ही खाएं क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए स्‍वास्‍थ्‍य, हेल्‍थ अपडेट, न्‍यूट्रीशन, पोषण, चिकित्‍सा व चिकित्‍सकीय सहायता संबंधी किसी भी तरह के उपचार/उपाय/विधि/दवा/डाइट/तरीका/दावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। चिकित्‍सकीय सलाह के बाद ही सुझाए गए उपायों व तरीकों को अमल में लाएं। इस आर्टिकल के जरिये हमारा उद्देश्य केवल जानकारी व सूचना उपलब्‍ध करवाना है। DNP INDIA MEDIA NETWORK आर्टिकल में दिए गए संबंधित विवरणों की सटीकता /प्रमाणिकता/गारंटीड लाभ व दावों की पुष्टि नहीं करता है और न ही इसके लिए उत्‍तरदायी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026