---Advertisement---

IVF Treatment के दौरान भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बच्चे के विकास में हो सकती है प्रॉब्लम

IVF Treatment: मौजूदा समय में कई लोग बेबी कंसीव नहीं कर पाते हैं ऐसे में वो आईवीएफ का सहारा लेकर कंसीव करने का ऑप्शन अपनाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, आईवीएफ एक कठिन प्रक्रिया है जिसमें अपनी हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में कई लोगों के मन में ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 17, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IVF Treatment: मौजूदा समय में कई लोग बेबी कंसीव नहीं कर पाते हैं ऐसे में वो आईवीएफ का सहारा लेकर कंसीव करने का ऑप्शन अपनाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, आईवीएफ एक कठिन प्रक्रिया है जिसमें अपनी हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि, आईवीएफ के दौरान उन्हें कैसी डाइट को फॉलो करना चाहिए। क्या चीज खानी चाहिए और क्या नहीं ? ऐसे में आपको बता दें कि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, आईवीएफ के दौरान पुरुष और महिला दोनों को ही एकदम हेल्दी खाना खाना चाहिए। वह इस दौरान कुछ ऐसा ना खाएं जिससे उनका वजन बढ़ जाए। ‌ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका ध्यान आपको आईवीएफ के दौरान रखना होगा।

पनीर और चीज

अगर आप आईवीएफ ट्रीटमेंट करा रहे हैं तो आप पनीर और चीज से दूरी बनाकर रखें। कई रिसर्च में पाया गया है कि. आईवीएफ के पूरे प्रोसेस के दौरान पनीर या चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। आईवीएफ के दौरान पनीर या चीज का सेवन करने से लिस्टेरिया की बीमारी होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आप इस दौरान पनीर और चीज का बिल्कुल भी सेवन ना करें।

आर्टिफिशियल शुगर

इसमें दूसरा नाम आर्टिफिशियल शुगर का आता है। आईवीएफ के दौरान आप आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। ऐसा करने से आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। जो महिलाएं आईवीएफ के ट्रीटमेंट से गुजर रही है वो आर्टिफिशियल शुगर से दूरी बनाकर रखें।

सीफूड

इसी के साथ आप सीफूड को भी इग्नोर करें। दरअसल सीफूड में प्रोटीन और फैटी एसिड की मात्रा कई ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करेंगे तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। साथ ही इससे इंफेक्शन का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है। साथ ही सी फूड्स में अधिक मात्रा में मर्करी पाया जाता है जो भ्रूण के विकास में प्रॉब्लम कर सकता है। ऐसे में आप सी फूड का सेवन बिलकुल भी ना करें।

कच्चे अंडे

आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान कच्चे अंडे को नहीं खाना चाहिए। दरअसल कच्चे अंडे में साल्मोनेला नाम का एक वायरस होता है जो आपके अंदर फ़ूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में आईवीएफ के प्रोसेस से गुजर रही महिलाओं को कच्चे अंडे खाने से मना किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 22, 2026

High Cholesterol

अप्रैल 22, 2026

Diabetes

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Liver Cancer

अप्रैल 21, 2026