---Advertisement---

Food for Sharp Mind: अगर भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें तो प्लेट में शामिल करें ये सुपर फूड्स, दिमाग बनेगा शार्प

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो उससे आपका दिमाग और भी तेज होगा। इसी के साथ ये सुपर फूड आपके दिमाग को एक्टिव बनाने में भी काफी मदद करेंगे।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 29, 2023 10:16 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 29, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Food for Sharp Mind: अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं और ये आजकल के दौर में काफी आम बात है लेकिन अगर आप हद से ज्यादा चीज भूलने लग गए हैं तो आपको अपने दिमाग पर ध्यान देने की जरूरत है। दिमाग हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये पूरे शरीर को चलाने का काम करता है लेकिन हम इसी पर ध्यान देना भूल जाते हैं। ज्यादातर लोग अपने शरीर के अन्य अंगों के बारे में काफी ज्यादा सोचते हैं और उनका ख्याल भी रखते हैं लेकिन दिमाग की हेल्थ के बारे में नहीं सोचते। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो उससे आपका दिमाग और भी तेज होगा। इसी के साथ ये सुपर फूड आपके दिमाग को एक्टिव बनाने में भी काफी मदद करेंगे।

हरी सब्जियां

इस लिस्ट में पहला नाम हरी सब्जियों का आता है। यह तो हम सभी जानते हैं की हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद होती हैं लेकिन आपको बता दें कि, हरी सब्जियों का सेवन करने से हमारा दिमाग भी काफी मजबूत और तेज होता है। हरी सब्जियों में बीटा कैरोटीन, विटामिन और फोलेट पाया जाता है जो हमारे दिमाग को एक्टिव करने में काफी कारगर है।

अंडा

इस लिस्ट में दूसरा नाम अंडे का आता है। अंडे में कई तरह के प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे लिए काफी फायदेमंद है। इसी के साथ अंडे को प्रोटीन का रिच सोर्स भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से अंडों का सेवन करेंगे तो इससे आपका दिमाग तेज हो जाएगा।

मछली

इस लिस्ट में तीसरा नाम मछली का आता है। यह तो हम सब ने ही सुना होगा की मछली हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद है तो आपको बता दें कि, मछली हमारे शरीर के साथ हमारे दिमाग के लिए भी काफी असरदार है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे दिमाग को मजबूत करने में मदद करता है।

हल्दी का पानी

इस लिस्ट में चौथा नाम हल्दी के पानी का आता है। रोज सुबह उठकर हल्दी का पानी पीने से हमारे शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती है। इसी के साथ इसका सेवन करने से हमारा दिमाग भी मजबूत होता है। सुबह उठकर एक कप हल्दी का पानी पीने से ब्रेन को शार्प करने में मदद मिलती है। साथ ही हल्दी का पानी पीने से दिमाग एक्टिव भी रहता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026