Hair Care: बालों के टूटने और झड़ने की समस्या बेहद आम हो चुकी है। अगर आप भी इससे गुजर रहे हैं और तमाम दवाई और तेल भी इन्हें रोक नहीं पा रहे हैं तो ये देसी नुस्खा आजमा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा एक ऐसा देसी उपाय बताया जा रहा है जो बालों को गिरने से रोक सकता है। उनका कहना है कि, मेथी दाने का अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो बालों के गिरने की समस्या पर ब्रेक लगाया जा सकता है।
Hair Care : मेथी का करें इस्तेमाल
झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा मेथी दाना का इस्तेमाल करने का तरीका बताया जा रहा है।
मेथी दाना में मौजूद प्रोटीन, आयरन, निकोटिनिक एसिड और खास प्लांट कंपाउंड्स बालों की जड़ों को पोषण देकर हेयर फॉल को तेजी से रोकते हैं।
देखें वीडियो
इसी लिए वो Fit Tuber यूट्यूब चैनल के जरिए इसके फायदे गिना रहे हैं। उनका कहना है कि, भारतीय रसोई में पाई जाने वाली मेथी बालों को गिरने से रोकने और नए बाल उगाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय है। शरीर में इंसुलिन या ब्लड शुगर बढ़ने से स्कैल्प की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है, जिससे जड़ें कमजोर होकर मरने लगती हैं। मेथी स्कैल्प की इस अंदरूनी सूजन को पूरी तरह शांत करती है।मेथी का बालों में इस्तेमाल करने से नेचुरल कंडीशनिंग और डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। मेथी में मौजूद प्रोटीन और आयरन सीधे बालों को पोषण देता है।
मेथी कैसे लगाएं?
मेथी का इस्तेमाल आप दो तरह से कर सकते हैं। रात में एक गिलास पानी में मेथी भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को पी लें और मेथी को चबा कर खा लें। इससे फायदा मिलेगा। दूसरा मेथी और प्याज का हेयर मास्क बना कर लगा सकते हैं। इसमें मेथी को रात में भिगोना है और सुबह प्याज के साथ पीसकर एक पेस्ट बनाना है और बालों में लगाकर लगभग एक घंटे लिए छोड़ना है। इसके बाद शैंम्पू कर सकते हैं। ये आपके बालों को जड़ों से मजबूत करेगा और टूटने से रोकेगा।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
