---Advertisement---

Hair Fall Remedy: बालों का झड़ना होगा जड़ से खत्म, ये 4 चीजें आजमाएं और पाएं घने-काले लहराते बाल

Hair Fall Remedy: झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए डॉक्टर के द्वारा 4 देसी उपाय बताए जा रहे हैं. उनका कहना है कि, ये बालों पर बहुत जल्द असर करते हैं. आप भी इन्हें आजमा सकते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 7, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Hair Fall Remedy
Follow Us
---Advertisement---

Hair Fall Remedy:  गिरते और झड़ते बालों से हर आयु वर्ग का इंसान परेशान है. कई बार महंगे ट्रीटमेंट और महंगा ट्रांसप्लांट भी काम नहीं कर पाता है. बालों का झड़ना और गंजापन कुछ लोगों को डिप्रेशन की तरफ भी ले जाता है. उनके अंदर का अत्मविश्वास खत्म होता जाता है. इन सभी समस्याओं का हल डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे है. वो 4 ऐसे देसी उपाय बता रहे हैं. जिनका  सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो झड़ते हुए बालों से राहत मिल सकती है.

बाल क्यों झड़ते हैं?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, अगर हम अपनी डाइट में विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन अच्छी तरह से लें और इनके साथ-साथ कुछ खास हर्ब्स का सहारा भी लें.

वीडियो क्रेडिट:Healthy Hamesha

हेयर लॉस को रिवर्स किया जा सकता है. नए बाल उगाने का प्रोसेस इंप्रूव हो सकता है.हेयर फॉल के चार मुख्य 4 कारण होते हैं. न्यूट्रिएंट्स की कमी जैसे आयरन प्रोटीन या विटामिंस की कमी, स्कैल्प में पुअर ब्लड सर्कुलेशन, एज के साथ होने वाले हॉर्मोनल इमंबैलेंसेस जैसे कि डीएचटी हॉर्मोन या फिर थायरॉइड डिसऑर्डर और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस या फिर इंटरनल इनफ्लेमेशन.

1-आंवला डालेगा बालों में जान

आयुर्वेद में आंवला को हेयर टॉनिक कहा गया है. जिसे आंवला रसायन शॉर्ट की फॉर्म में कंज्यूम कर सकते हैं. ये एक सिंपल सी ड्रिंक है जो कि आंवला के सारे न्यूट्रिएंट्स को कंसंट्रेटेड फॉर्म में प्रोवाइड करती है. आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। बहुत ही भरपूर मात्रा में होते हैं और यह कॉम्बिनेशन आपकी स्कैल्प की हेल्थ को इंप्रूव करके हेयर फॉल कम करता है. आंवला के अंदर एंटी इनफ्लामेटरी और एंटीबक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं जो कि स्कैल्प इंफेक्शंस और डैंड्रफ को दूर रखती हैं ताकि बालों की ग्रोथ में कोई भी रुकावट ना आ सके. इसे बनाने के लिए एक टीस्पून आंवला पाउडर को एक गिलास पानी में रात को भिगोकर रख दीजिए और सुबह में इसे हल्का सा गर्म करके खाली पेट पी लीजिए। 8 से 12 हफ्तों में हेयर फॉल कम होने
लगेगा.

2-भृंगराज से करें बालों को जिंदा

भृंगराज आयुर्वेद की एक ऐसी खास दवा है जिसे पुराने जमाने में केशराज कहा जाता था। यानी बालों का राजा. भृंगराज सिर्फ बालों को झड़ने से ही नहीं रोकता बल्कि नए बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है.भृंगराज ऑयल स्कैल्प पर हेयर फॉलिकल्स को एक्टिवेट करता है.ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है और स्कैल्प इनफ्लेमेशन को कम करता है. मतलब हेयर फॉल की तीन सबसे बड़ी वजह ब्लड सर्कुलेशन का कम होना, इनफ्लेमेशन होना और वीक हेयर फॉलिकल्स यह इन तीनों को टारगेट करता है। इसे यूज करने के लिए एक कटोरी जिससे इसे फोर एक्स पावर ऑफ बृंगराज मिलती.

3-कड़ी पत्ते से उगाएं बाल

कड़ी पत्ते में बीटा कैरोटीन, प्रोटीन और मिनरल्स का एक अमेजिंग कॉम्बिनेशन है जो बालों को जड़ों से स्ट्रांग करता है. यह न्यूट्रिएंट्स हेयर थिनिंग को रोक कर नए बालों को ग्रो करने में आपकी हेल्प करते हैं और इंटरनल डैमेज से बचाते हैं. कड़ी पत्ते का काढ़ा बनाने के लिए आप 10 से 15 फ्रेश करी लीव्स ले लीजिए और इन्हें एक कप पानी में उबालकर  इसके बाद 5 मिनट बाद छानकर थोड़ा सा इसमें शहद मिलाकर पी लीजिए. इस काढ़े को रोजाना दिन में एक बार पिएं और दो से तीन महीने में असर दिखने लगेगा.

4-झड़ते बालों का इलाज मेथी

मेथी एक सिंपल इंग्रेडिएंट है, लेकिन इसके रिजल्ट बहुत जबरदस्त होते हैं. मेथी सीड्स प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड का एक बहुत अच्छा स्रोत है. यह दोनों ही न्यूट्रिएंट्स हेयर फॉलिकल्स को स्ट्रांग बनाते हैं और डीएचटी हॉर्मोन को भी ब्लॉक करते हैं.  मेथी डैंड्रफ और स्कैल्प की ड्रनेस को भी इंटरनली कम करती है। जिससे बालों की सेहत अच्छी रहती है। मेथी पानी को बनाने के लिए आप एक से दो टीस्पून मेथी सीड्स को एक गिलास पानी में भिगोकर रात भर छोड़ दीजिए और सुबह में इन सीड्स को आप चबा कर खा लीजिए. ये बहुत जल्द असर करेगी.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026