---Advertisement---

Health Tips:अनियमित रुप से हो रहे पीरियड्स को ना करें अनदेखा, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण

Health Tips: हर महीने होने वाले पीरियड्स की तारीखों में हेर-फेर होता रहता है। कभी किसी की डेट पहले आ जाती है तो कभी देर से। सबकी पीरियड साइकिल अलग होती है। पीरियड का डेट बदलने से कुछ महिलाएं परेशान होने लगती हैं, तो इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीरियड्स ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 10, 2023 5:13 अपराह्न

Periods
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: हर महीने होने वाले पीरियड्स की तारीखों में हेर-फेर होता रहता है। कभी किसी की डेट पहले आ जाती है तो कभी देर से। सबकी पीरियड साइकिल अलग होती है। पीरियड का डेट बदलने से कुछ महिलाएं परेशान होने लगती हैं, तो इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीरियड्स में बदलाव के कई कारण हो सकते हैं। ये बदलाव ज्यादतर शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस की वजह से आते हैं। इन्ही के बारे में जानेंगे विस्तार से।

PCOD की समस्या

सबसे पहले हम जानते हैं पीरियड्स का देरी से आना कब तक नॉर्मल माना जाता है। डॉक्टर्स के अनुसार,पीरियड्स का एक वीक तक आगे-पीछे होने से समस्या नहीं है। लेकिन अगर हर महीने ही पीरियड्स की तारीख बदल रही है तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरुर करें। आगर आपके पीरियड्स एक-दो महीनों के गैप में हो रहे हैं तो, बिना वक्त बर्बाद किए किसी गाइनी को दिखाएं। ऐसा होना किसी गंभीर बीमारी के ओर इशारा कर रहा। अधिकतर ऐसे केसों में महीलाओं में पीसीओडी की समस्या पाई जाती है। जिन महिलाओं पीसीओडी की समस्या होती है उनके पीरियड्स नॉर्मल नहीं होते हैं। आपको बता दें पीसीओडी का कोई क्योर नहीं है। आप अपना ठीक से ध्यान रखें तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें अगर समय से इसका ट्रीटमेंट नहीं करवाया तो पीसीओडी कैंसर का रुप ले सकती है।

गर्भ निरोधक टैबलेट्स

ये भी एक कारण हो सकता है जिसकी वजह से पीरियड्स देरी से आते हैं। अगर रोजाना गर्भनिरोधक गोलियां खा रहीं हैं तो इससे आपके पीरियड्स पर असर पड़ता है। इन गोलियों के कारण हार्मोंस पर असर पड़ता है। शरीर में प्रोजेस्टिन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोंस रिलीज होते हैं, जोकि गर्भपात में मदद करती हैं। जब आप इसे खाना छोड़ देती हैं तो पीरियड्स रेगुलर होने में कम से कम 6 महीने का समय लगता है।कोशिश करें की इन गोलियों को ज्यादा ना खाएं, इसके बहुत से साइड इफेक्ट्स होते हैं।

लाइफस्टाइल भी हो सकता है कारण

अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो इसका सीधा असर पीरियड्स पर होता है। वजन बढ़ने से भी पीरियड्, अनियमित होते हैं। वजन बढ़ने के भी कई कारण होते हैं महिलाओं में निरंतर हार्मोंस के बदलने से शरीर पर प्रभाव पड़ता हैं, वहीं आपका लाइफस्टाइल भी बहुत मानये रखता है। इन्हें ठीक करने से आपके शरीर पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए अपना डायट और लाइफस्टाइल को बेहतर करने का प्रयास करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026