---Advertisement---

Health Tips: बार-बार जम्हाई आने से लेकर बोन पेन तक को ना लें हल्के में, हो सकती है ये बड़ी वजह

Health Tips: कुछ चीजों को हम सिर्फ थकान और कमजोरी का नाम देकर उसे इग्नोर करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किसी और वजह से भी हो सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2024 3:34 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: कभी-कभी हमें शरीर से कुछ संकेत मिलते हैं और इससे हम हर दिन जूझ रहे होते है। जैसे बार-बार जम्हाई आना और हाथ और पैरों में झुनझुनी होना। इन परेशानियों को हम नजरअंदाज कर देते हैं और यही सोचकर चुप रहते हैं कि यह रोजमर्रा की थकान और परेशानी की वजह से है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह किसी और वजह से भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं Health Tips आखिर ये 5 संकेत किस लिए देती है शरीर और समय रहते हो जाए सतर्क।

जम्हाई आना

अगर आपको बार-बार जम्हाई आ रहा है तो इसका मतलब आपको सचेत होने की जरूरत है। आयरन की कमी की वजह से ऐसा अक्सर होता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

लोअर बैक पेन

आपने आसपास कई लोगों को देखा होगा जो अक्सर जो बैक पेन की समस्या से जूझते हैं या उन्हें हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है। इसे हल्के में बिल्कुल भी ना ले क्योंकि यह विटामिन डी की कमी का एक लक्षण हो सकता है। ऐसे में गाजर का जूस, सोया मिल्क ऑरेंज जूस का सेवन करें।

ठंड बर्दाश्त ना होना

अगर आपको भी अपने आप में या दिख रहा है कि आपको ठंड बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है और आप कांप जाते हैं तो इसका मतलब आप में आयोडीन की कमी हो सकती है। ऐसे में आप आयोडीन के सप्लीमेंट या फूड्स का सेवन करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से जरूर सलाह ले।

मांसपेशियों में कमजोरी

अगर आपको अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो रही है तो इसका मतलब यह है कि आप में मैग्नीशियम की कमी है और आपका मैग्नीशियम कम है। ऐसे में सचेत होने की जरूरत है और डॉक्टर से जरूर सलाह ले ताकि आप इस परेशानी से भी निजात पा सके। इसकी वजह से आपको मांसपेशियों में दर्द की समस्या रहेगी।

बार-बार झुनझुनी आना

अगर आपके हाथ और पैर में बार-बार झुनझुनी हो रही है तो इसे भी हल्के में ना लें यह या आपके लिए एक खतरा बन सकता है। जी हां, दरअसल यह विटामिन B12 की कमी की वजह से होता है। ऐसे में आप एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके अलावा आप अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स को भी खा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026