---Advertisement---

Health Tips: गर्मी में अंडे खाने से क्या सच में शरीर को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें

Health Tips: गर्मियों में अंडा खाना चाहिए या फिर नहीं इसकी जानकारी गट हेल्थ के एक्सपर्ट के द्वारा दी जा रही है। सेवन करने से पहले जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 2, 2026 12:25 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: गर्मियों में अगर आप भी अंडे खाने से डरते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। गट विशेषज्ञ  डॉक्टर शुभम वत्स गर्मियों में अंडा खाने की धारण पर खुलकर बोल रहे हैं।  उन्होंने गर्मियों में अंडे न खाने की सलाह पूरी तरह से एक मिथक बताई है। उनका कहना है कि,  जिन लोगों को लगता है कि, गर्मियों में अंडा खाने से शरीर का तापमान बढ़ता है तो वो पूरी तरह से गलत हैं।

Health Tips में डॉक्टर ने बताया गर्मी में अंडा खाना चाहिए या नहीं

डॉक्टर शुभम वत्स का कहना है कि, अंडे प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत हैं। गर्मियों में इनका सेवन शरीर का तापमान नहीं बढ़ाता और न ही इनसे कोई नुकसान होता है।गर्मियों में अंडे खाने से शरीर में कोई नुकसानदायक गर्मी नहीं बढ़ती। यह बात वैज्ञानिक सच्चाई से ज़्यादा एक आम गलतफहमी है। उनका कहना है कि, अंडों का ‘थर्मिक असर’ शरीर में गर्मी पैदा करने वाला असर ज़्यादा होता है क्योंकि प्रोटीन को पचाने में शरीर को ज़्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, लेकिन इससे आपके शरीर का अंदरूनी तापमान बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ता है।अंडे से आपको भरपूर प्रोटीन, विटामिन B12, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट और दिमाग व लिवर की सेहत के लिए ज़रूरी कोलीन मिलता है।गलतफहमियों की वजह से पोषक तत्वों से भरपूर खाने की चीज़ों को अपनी डाइट से न हटाएं; समझदारी से खाएं, डरकर नहीं।

किन लोगों को अंडा नहीं खाना चाहिए

कुछ लोगों का मानना है कि, अंडे का पीला नहीं खाना चाहिए। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, हेल्दी लोग इसे खा सकते हैं। क्योंकि इसमें फैट-सोलबल विटामिन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये ब्रेन और लिवर के लिए अच्छे होते हैं। अंडों को हमेशा उबालकर खाना चाहिए। वैसे तो अंडा किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। लेकिन हार्ट और डायबिटीज  के मरीजों को पीली जर्दी नहीं खाना चाहिए।  इसके साथ ही पेट की समस्या, हाई कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड के मरीजों को खाना चाहिए।

 

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026