Health Tips: अगर आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा और चाहकर भी एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो , ये खास ड्रिंक सिर्फ आपके लिए है. क्योंकि ये बहुत तेजी से वजन को कम करता है. इसके साथ ही हेल्थ की तमाम सारी समस्याओं को भी कम करती है. ये एक देसी ड्रिंक है. जिसे आपकी रसोई में रखे खास मसाले से तैयार किया जाता है. ये उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी है जो कि, किसी कारण योग या फिर एक्सराइज नहीं कर पा रहे हैं. इसके साथ ही बढ़ती हुई तोंद से परेशान हो चुके हैं. इस खास पानी को बनाने की विधि डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताया जा रही है.
Health Tips: धनिए का पानी एक नहीं अनेक बीमारियों के लिए है बेस्ट
डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, धनिए का पानी मोटापे के साथ-साथ सूजन कम करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है. यह ड्रिंक शुगर लेवल को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल घटाने, और थायरॉइड को संतुलित करने में बेहद असरकारक है.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha
फाइबर के कारण बार-बार लगने वाली भूख को शांत करता है. पेट की गैस, एसिडिटी, और ब्लोटिंग को कम करके पाचन को मजबूत बनाता है. धनिए का पानी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है. इतना ही नहीं धनिए के बीज हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं. थायरॉइड से जूझ रहे लोग इसका सेवन कर सकते हैं.
धनिए का पानी कैसे बनाएं?
धनिए का पानी बनाना बेहद आसान है.इसे बनाने के लिए रात को सोने से पहले दो टीस्पून धनिए के बीज लीजिए और इन्हें एक गिलास पानी में भिगो दीजिए.फिर सुबह उठकर इन बीजों को आप छान लें पहले और आधा नींबू निचोड़कर यह पानी सीधा आप आराम से पी लें. बस कोई मीठा इसमें आपको नहीं मिलाना है. इसे आपको रोजाना सुबह खाली पेट लेना है। कुछ भी खाने से पहले। कम से कम 21 दिन ऐसा लगातार कीजिए। इस पानी को पीजिए. आपको फर्क अपने अंदर खुद महसूस होना शुरू हो जाएगा. लेकिन इस दौरान किसी भी तली-भूनी चीज या फिर मीठी चीज का सेवन नहीं करना है. इस दौरान आपको एक्सराइज या फिर योग जरुर करना है, तभी इसका फायदा तेजी से होगा. बैली फैट को कम करने के लिए ये बहुत अच्छी ड्रिंक होती है. धनिए के पानी मे टेरपिनिन और क्वेरसिटिन के साथ-साथ विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
