Health Tips: पेट की गंदगी से लेकर चर्बी तक का सिर्फ 1 देसी इलाज डॉक्टर से जानें, इस्तेमाल करते ही जल्द दिखेगा असर

Health Tips: पेट में जमीं गंदी चर्बी से लेकर पाचन तंत्र को सुधारने का तरीका हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताया जा रहा है। इसके लिए मेथी का सेवन करना है। इसकी विधि भी उनके द्वारा बताई जा रही है।

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips:  अगर आप भी पेट की समस्याओं को बढ़ते हुए फैट से परेशान हैं तो इस देसी  चीज का सेवन कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, आपके किचन में रखी मेथी हेल्थ के लिए बहुत अच्छी है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये ना सिर्फ पेट की गंदगी को बाहर निकालकर पाचन क्रिया को सुधारती है बल्कि  सालों से जमी चर्बी को भी कम करती है। इसीलिए इसके फायदों के बारे में जानकर इसका सही प्रयोग किस तरह से किया जा सकता है। इसके बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जरुर जानें।

Health Tips:  मेथी कैसे पेट की चर्बी और गंदगी को बाहर निकालती है?

हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी का कहना है कि,  मेथी दाना के अंदर खास तरह का एक सॉलुबल फाइबर होता है जिसे
गैलेक्टोमन कहते हैं । जब आप मेथी को रात भर पानी में भिगोते हैं तो यह फाइबर फूल कर एक चिकना सा जेली जैसा स्ट्रक्चर बन जाता है।

देखें वीडियो

एक जेल बन जाता है। यह जेल आपके पेट में आपके खाने के साथ मिलकर उसका डाइजेशन टाइम जो है उसको बढ़ा देता है। जिससे खाना पेट से आंतों की तरफ धीमे मूव करता है। इसे कहते हैं फ्लोड गैस्ट्रिक एम्टिंग, यानी पेट खाली होने की जो रफ्तार है वह धीमी होना। जब खाना धीरे-धीरे आपका पचेगा, आगे धीरे-धीरे मूव करेगा तो शुगर भी आपके खून में धीरे-धीरे ही मिलेगी, एकदम से स्पाइक नहीं होगा। जब स्पाइक नहीं होगा तो उसकी वजह से इंसुलिन को वो फैट स्टोर करने वाला सिग्नल जो है वो भी कम देना पड़ेगा। यानी मेथी सीधा आपके फैट पर काम नहीं करती है। वह उस सिग्नल को रोकती है जो कि इस फैट को बना रहा है।

मेथी का सेवन कैसे करें?

मेथी आपको भूखा नहीं रखती है बल्कि नेचुरल तरीके से आपके पेट को जल्दी भर देती है और फिर देर तक उसको भरा हुआ रखती है और इसी वजह से आप स्नैकिंग कम करते हैं। आपकी कैलोरी इंटेक कम होता है और अल्टीमेटली ये
सारी चीजें मिलकर आपको वेट लॉस करने में अपनी बेली फैट को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए इसका सेवन सुबह और रात में कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटा चम्मच लगभग 5 ग्राम के आस-पास मेथी
दाना लेना है। एक गिलास पानी में इसको भिगो दीजिए और सुबह में उठकर इसे खाली पेट पी लें और मेथी को चबाकर खा लें। सुबह के समय  इसके सेवन से   पेट की सफाई, एसिडिटी और दिन भर के लिए आपकी ब्लड
शुगर को संभालने का काम करता है।  वहीं, रात के समय समय आपको मेथी को भूनकर इसे पीस लेना है। इसके बाद सोने से पहले इस मिक्सचर को गर्म पानी के साथ खाना है।  ये पेट की चर्बी कम करने से लेकर पाचन क्रिया को सुधारने का काम करती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version