Health Tips: ये 3 टेस्टी चीजें शरीर को कर देती हैं खोखला, हेल्थ सुधारनी है तो अभी करें तौबा

Health Tips: चीनी, रिफाइंड तेल और पैकेजेड फूड धीमे जहर की तरह काम करते हैं. ये शरीर को अंदर से खोखला कर देते हैं. ये तीनों चीजें मेटाबॉलिज्म को बिगाड़कर गंभीर बीमारियों को दावत देते हैं.

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips: अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो इन तीन टेस्टी खाने की चीजों को आज ही अपनी डाइट से हटा लें. ये हल्थ को काफी प्रभावित करती हैं. डॉक्टर सलीम जैदी चीनी, रिफाइंड और पैकेट बंद खाने की चीजों को खाने से मना कर रहे हैं. उनका कहना है कि, ये धीरे-धीरे शरीर को खोखला करके गंभीर बीमारियों से घेर देते हैं. ये मोटापे, इंसुलिन रेसिस्टेंस और  डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों को दावत देते हैं.

1-चीनी के सेवन से बचें

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, चीनी शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है. चीनी  कैलोरी का भंडार है.  सफेद चीनी में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स नहीं  होते हैं,  ये केवल  कैलोरी से भरी होती है. चीनी सीधे लीवर में जाकर फैट में बदल जाती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

चीनी की लत खतरनाक होती है. जितना आप इसे खाते हैं, उतना ही शरीर और अधिक की मांग करता है. जिसके कारण शरीर शुगर, मोटापे सहित तमाम तरह की बीमारियों से घिर जाता है.

2-रिफाइंड बिगाड़ देगा हेल्थ

डॉक्टर रिफाइंड का सेवन करने से मना कर रहे हैं. उनका कहना है कि,रिफाइंड तेल फैक्ट्रियों में 200 डिग्री से अधिक तापमान पर प्रोसेस्ड होते हैं, जिससे सभी अच्छे फैट्स खत्म हो जाते हैं. इसमें  सिर्फ ट्रांस-फैट और फ्री-रेडिकल्स होते हैं. ये धमनियों को ब्लॉक करते हैं. कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं और कैंसर का खतरा पैदा करते हैं.

3-पैकेजेड फूड हैं बीमारियों का घर

पैकेजेड फूड खाने से डॉक्टर मना कर रहे हैं. उनका कहना है कि, ये सोडियम से भरे होते हैं. बिस्कुट, स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक्स आदि में बहुत नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और किडनी पर बुरा असर डालते हैं. इनमें डाले गए नकली फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स हेल्थ को बिगाड़ देते हैं. इसीलिए इनके सेवन से बचना चाहिए.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version