Health Tips: दिल और दिमाग को मजबूत बनाते हैं ये फल, डाइट में इस तरह करें शामिल

Health Tips: अपने शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए सही मात्रा में एक बेलेंस डाइट को खाना बहुत जरूरी है। इससे सभी पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं।

healthy foods

healthy foods

Health Tips: शरीर को फिट और तंदुरूस्त रखने के लिए सभी लोग हेल्दी खाने का ज्यादा से ज्यादा से  सेवन करते हैं , लेकिन हम किस तरह के खाने को अपनी डाइट में फॉलो कर रहे हैं और उसे खाने से शरीर के किस हिस्से को कितनी मात्रा में पोषण मिल रहा है इस बारे में जानना भी काफी जरूरी है। इसके अलावा कुछ खाने ऐसे भी होते हैं जिनके हम बड़े चाव से खा तो लेते हैं , लेकिन इसका हमारी बॉडी पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको यह जानने को मिलेगा कि किस तरह के खाने को खाने से हमारे शरीर के किस हिस्से को फायदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Health Tips: सिर में दर्द से बचने के लिए अगर आप भी बांधते है कपड़ा , तो जानें लें ये सही है या गलत

अखरोट खाने से दिमाग होता है तेज

ब्रेन हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट माना जाता है। इसे एक्टिव और तेज रखने के लिए केले , अखरोट , हरी सब्जियां और बादाम को खाना चाहिए। इनमें काफी सारे अलग-अलग विटामिनस और मैगनीज होता है। इसके साथ ही दिमाग की सेहत के लिए ओमेगा-3 और जिंक को भी अपने खाने में शामिल करना जरूरी हैं। इन सबका सेवन करने से दिमाग काफी तेज और सही रहता है।

कैल्शियम का करें अधिक सेवन

जब तक इंसान जिंदा है उसकी हड्डियों का एकदम फिट रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि आगे काम करने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  हड्डियों में बढ़ती उम्र के साथ काफी सारे तकलीफें होनी भी शुरू हो जाती है। खासतौर पर 40 की उम्र के बाद अपने खाने में दूध से बने पर्दार्थों को ज्यादा शामिल करना चाहिए । इसके अलावा आयरन और कुछ विटामिन्स जैसे के और डी को भी लेना चाहिए ।

आंखों की रोशनी को करता है तेज

आजकल मोबाइल के बढ़ते हुए इस्तेमाल की वजह से छोटे-छोटे बच्चों की आंखों में अभी से चश्में लगने शुरू हो गए हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी को तेज करने और चश्में को हटाने के लिए अपनी डाइट में आयरन वाले खाने को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आप हरी सब्जियं , गाजर खा सकते है इनमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे कुछ पोषक तत्व होते है जो आंखों की नजर को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कुछ विटामिनस भी आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023: Noise Smartwatch 24 घंटे रखेगी हार्ट का ख्याल, 75% डिस्काउंट के साथ झटपट बनाएं अपना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version