---Advertisement---

Health Tips: पेट, शुगर और स्किन की बीमारी के लिए काल से कम नहीं है ये धनिए का पानी, जाने सेवन का सही तरीका

Health Tips: धनिए का पानी कई गंभीर बीमारियों में काम करता है. ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. यहां जानें कैसे और किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 1, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  पेट,शुगर और स्किन जैसी गंभीर बीमारियों का एक इलाज डॉक्टर बता रहे हैं. डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, ये एक डिटॉक्स वॉटर है. जिसके सेवन से गंभीर बीमारियों को टाला जा सकता है.डॉक्टर का कहना है कि, धनिये का पानी शरीर के लिए एक शक्तिशाली ‘डिटॉक्स ड्रिंक’ है. ये डायबिटीज और त्वचा की समस्याओं में लाभकारी है। धनिए में विटामिन के, ए, सी , आ और कॉम्प्लेक्स पाया जाता है. इसके साथ ही आयरन, पोटैशियम ., कैल्शियम ,फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स और एसेंशियल ऑयल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसीलिए धनिए का पानी बहुत फायदा देता है.

धनिए का पानी डायबिटिज में कैसे फायदा करता है?

शुगर कंट्रोल में धनिया के दानों की अहम बूमिका होती है.  डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि,धनिए में  एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक होते हैं. ये पैनक्रियाज की बीटा कोशिकाओं को उत्तेजित करते हैं, जिससे शरीर में इंसुलिन का स्राव बढ़ता है. जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है.डॉक्टर का कहना है कि, ये फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे भोजन के बाद शुगर एकदम से नहीं बढ़ती है.

 बूढ़ा नहीं होने देगा

धनिया का पानी त्वचा के लिए एक नेचुरल डिटॉक्स का काम करता है. रोजाना इसका सेवन करने से  यह रक्त को शुद्ध करता है, जिससे मुंहासे जैसी समस्याओं में कमी आती है और एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल नहीं होता है. धनिए का  इन्फेक्शन, एक्जिमा और खुजली को कम करने में मदद करता हैं. धनिए में विटामिन C और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं. झुर्रियों को खत्म करते हैं.

धनिए  का पानी  पेट के लिए कैसे काम करता है?

धनिए का पानी पेट की बीमारियों के लिए बहुत  काम आता है. धनिए की तासीर ठंडी होती है. जिसके कारण ये आंतों में फंसी गैस को बाहर निकालने और पेट फूलने की समस्या को कम करता है. ये सीने में होने वाली जलन या खट्टी डकारों को रोकता है. धनिए का पानी पेट को डिटॉक्स करके साफ कर देता है.

धनिए का पानी कैसे बनाएं?

धनिए का पानी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए रात में 1-2 चम्मच साबुत धनिये को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। निहार मुंह अगर इसका सेवन गुनगुना करके किया जाए तो फायदा मिलता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 1, 2026

Karnataka Viral Video

मार्च 31, 2026

Viral Video

मार्च 31, 2026

AIMS Mohali

मार्च 31, 2026

Kidney Stones

मार्च 31, 2026

Elvish Yadav

मार्च 31, 2026