---Advertisement---

Health Tips: आम खरीदते हुए की गई ये 1 गलती हेल्थ का कर सकती है कबाड़ा, डॉक्टर से जानें कौन सा मैंगो है बेस्ट?

Health Tips:  बाजार में कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए आम सेहत के लिए गंभीर खतरा हो सकते हैं, जिन्हें न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सेहरावत के द्वारा बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 9, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 9, 2026 3:47 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  गर्मियों के मौसम में आम को खूब खाया जाता है। लगभग सभी इसका आनंद लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? इन्हें पकाने में इस्तेमाल होने वाला कैल्शियम कार्बाइड आपकी हेल्थ को बिगाड़ सकता है। बाजारों में अधिकतर इनकी मात्रा ज्यादा होती है। इसीलिए प्राकृतिक तौर पर पके आम और केमिकल मिलाकर पकाए गए मैंगो की पहचान जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रियंका सेहरावत बता रही हैं। इसीलिए इनका सेवन करने से पहले ये जरुर जानें आपका आम कितना सुरक्षित है?

Health Tips:  कैल्शियम कार्बाइड से पके आम हेल्थ बिगाड़ सकते हैं

AIIMS की न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जरूरी चेतावनी जारी करते हुए कैल्शियम कार्बाइड से पके हुए आमों के नुकसानों के बारे में बताया जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, कैल्शियम कार्बाइड जब वातावरण की नमी के संपर्क में आता है, तो एसिटिलीन गैस  पैदा करता है। यह गैस आम को जल्दी पका देती है, लेकिन इसमें आर्सेनिक और फास्फोरस जैसे जहरीले केमिकल रह जाते हैं। जिसके कारण इनका सेवन करके तबियत बिगड़ जाती है। इससे पेट, दर्द, उल्टी, सिर दर्द, चक्कर आना और मानसिक संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

कैसे करें असली आम की पहचान?

हेल्थ एक्सपर्ट कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों और प्राकृतिक रुप से पके हुए फलों की पहचान के बारे में बता रहे हैं।
उनका कहना है कि, कैल्शियम कार्बाइड बिल्कुल एक समान चमकीला पीला दिखेगा, हरा और सुनहरा पीला मिक्स होगा, कहीं कोई हरा धब्बा नहीं होगा।  कैल्शियम कार्बाइड से पके आम में प्राकृतिक खुशबू या मिठास नहीं होता है। कैल्शियम कार्बाइड से पका आम खाने में यह बिल्कुल फीका या अजीब लगता है। ये रसीला भी नहीं होता है। इसके साथ ही ये बाहर से सख्त और अंदर से नरम लगता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026