Health Tips: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देती है ये 1 चीज, हड्डियों की मजबूती के लिए डाइट में करें शामिल

Health Tips: अगर आप किसी कारण दूध नहीं पा पा रहे हैं तो शरीर में कैल्शियम बढ़ाने के लिए ये खास ड्रिंक पी सकते हैं। ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है।

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips:  हम सभी को बचपन से ही दूध पीने की सलाह दी जाती है, या फिर पिलाया जाता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ शरीर के कई अंगों के लिए बहुत जरुरी होता है। इसीलिए कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए दूध पिया जाता है। लेकिन काफी लोगों को दूध या फिर डेयरी से बने प्रोडक्ट नुकसान पहुंचाते हैं। ये लैक्टोज इनटोलरेंस के कारण होता है। इसीलिए वो दूध का सेवन नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर सलीम जैदी एक खास तरह की देसी ड्रिंक बता रहे हैं। उनका कहना है कि, ये कैल्शियमन की कमी को पूरा करने के लिए सबसे बेस्ट है।

Health Tips: शरीर में कैल्शियम बढ़ाने के लिए  पिएं ये खास ड्रिंक

हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी एक खास तरह की ड्रिंक बनाने की सलाह दे रहे हैं।  इसके लिए आपको एक चम्मच सफेद तिल,  8 से 10 बादाम रात में भिगोना है। इसके बाद एक छोटी इलायची ले लीजिए। डेढ़ कप पानी ले लीजिए और एक ऑप्शनल चीज भी है जो कि अगर आप चाहें तो यूज़ कर सकते हैं।

देखें वीडियो

वह चीज है आधा टीस्पून मोरिंगा यानी कि सहजन की पत्तियों का पाउडर,  अब सबसे पहले तिल को आप हल्की आंच पे अच्छे से भून लीजिए जब तक उसमें से एक भी खुशबू ना आने लगे। इस भूनते पहें। इससे होगा क्या कि ,तिल का जो कैल्शियम है वो निकल  जाएगा,और जो कैल्शियम ऑक्सिलेट की फॉर्म में यह तिल में हमारा कैल्शियम होता है वो आपकी बॉडी में ज्यादा अच्छे से अब्सॉर्ब हो पाएगा। इसमें थोड़ा सा पानी डालना है।  इन सभी को मिक्स करके एक ड्रिंक बना लें। फिर इसका सेवन कर सकते हैं।

 ड्रिंक पीने से पहले ध्यान रखें ये बातें

इस ड्रिंक को आप दिन में एक बार सुबह या शाम भी ले सकते हैं। बच्चों को यह आप आधे गिलास ही
दीजिएगा, उतना ही उनके लिए काफी है। वहीं, अगर बहुत ज्यादा बुजुर्ग लोग हैं तो वह भी शुरुआत आधे गिलास से ही करें और देखें कि बॉडी कैसे असर करती है। अगर सब कुछ ठीक रहता है और फायदा लगता है तो आप इसको एक गिलास तक भी रोजाना ले सकते हैं। इस ड्रिंक में दूध बिल्कुल भी नहीं है और बिल्कुल भी चीनी भी हमने इसमें नहीं डाली है। इसलिए वैसे तो यह डायबिटिक लोग भी ले सकते हैं। उनके लिए भी सेफ है।  क्योंकि इसके अंदर अंजीर है जिसके अंदर नेचुरल शुगर थोड़ी ज्यादा होती हैं। तो अगर आप एक डायबिटिक पेशेंट हैं तो अपनी जो
शुगर है उसको मॉनिटर जरूर करते रहें। इसे लेने के बाद ताकि आपको पता रहे कि आपकी बॉडी इस ड्रिंक से कैसे रिएक्ट कर रही है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version