Health Tips: Vitamin B12 की कमी से लेकर पेट की बिगड़ी हालत को दूर करता है ये खास जूस, झटपट घर पर बनाएं

Health Tips: आचार्य मनीष जी के अनुसार, विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए तरबूज के बीजों से बना खास तरह का जूस रोजाना पीने से बहुत फायदा मिलता है.

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips: अगर आप विटामिन बी 12, विटामिन और पेट संंबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं तो ये देसी जूस आपकी हर समस्या का हल कर सकता है. इसकी जानकारी जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी दे रहे हैं.आचार्य मनीष जी के अनुसार, विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए तरबूज के बीजों का जूस काफी कारगर होता है. इससे गट हेल्थ और विटामिन्स की कमी भी दूर होती है.आप इसे घर पर ही बना सकते हैं. हफ्ते में दो बार सेवन करने से इसका लाभ मिलता है.

Health Tips: तरबूज के बीजों का जूस पिएं

हेल्थ एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि, 25 ग्राम तरबूज के बीज लें और उन्हें रात भर पानी में भिगो दें. सुबह बीजों को पानी से निकालें और भिगोया हुआ पानी फेंक दें.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-FoodLinkyt

अब बीजों को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। इसमें इसमें नमक, जीरा, धनिया और पुदीने के पत्तों को साथ पीस लें. इसके बाद इस गाढ़ा पदार्थ को फ्रीज में जमने को रख दे, फिर इन क्यूब को हफ्ते में दो दिन पानी में घोलकर पिएं. इससे विटामिन, कैल्शियम और पेट संबंधी सभी बीमारियां दूर हो जाएंगी. इसके साथ ही ये  विटामिन B12, कैल्शियम, आयरन और फोलिक एसिड की कमी को भी पूरा करता है. बीजों को भिगोने से उनका पोषण एक्टिवेट हो जाता है, जिससे शरीर उन्हें आसानी से सोख पाता है. आचार्य जी सूरजमुखी, कद्दू, तिल और अलसी के बीजों को भी भिगोकर खाने की सलाह देते हैं.

तरबूज के बीजों में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

आपको बता दें, तरबूज के बीजों में विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा का बेहतरीन संतुलन होता है. अगर इसका सेवन रोजाना किया जाए तो मांसपेशियों, नसों के कार्य और हड्डियों की मजबूती के लिए अच्छे हैं. शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं. बीमारियों से बचने के लिए इम्यूिटी बढ़ाते हैं.इनमें मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है.

Exit mobile version