Peanut Butter रोज खाना सही या गलत? डॉक्टर ने कर दिया बड़ा खुलासा

Peanut Butter :पीनट बटर हेल्थ पर बुरा प्रभाव डाल सकते है। इसके दो चम्मच में लगभग 190 कैलोरी होती है. अगर आप कैलोरी काउंट किए बिना इसे खाते हैं, तो यह तेजी से वजन बढ़ा सकता है. वहीं, लीवर को भी प्रभावित कर सकता है.

Peanut Butter

Picture Credit: Google

Peanut Butter : पीनट बटर मूंगफली का मक्खन होता है. यह भुनी हुई मूंगफली को पीसकर बनाया जाने वाला एक गाढ़ा पेस्ट होता है. ये ब्रेड या टोस्ट पर लगाकर खाया जाता है.जिम जाने वाले लोग और बॉडीबिल्डर्स इसका सेवन बहुत ज्यादा करते हैं. इसमें बहुत प्रोटीन होता है.  ये टूटी हुई मांसपेशियों की मरम्मत करने में मदद करता है. वहीं, बॉडी को एनर्जी भी देता है. लेकिन डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है कि, पीनट बटर रोज खाना नुकसान पहुंचा सकता है. उनका कहना है कि, मार्केट में हाई प्रोटीन के नाम पर इसे बेचा जाता है, लेकिन ये इतना होता नहीं है.पीनट बटर  के अधिक सेवन से वजन बढ़ना, पाचन संबंधी समस्या और एलर्जी हो सकती है.

पीनट बटर मोटापा बढ़ा सकता है

डॉक्टर के द्वारा बताए जा रहे पीनट बटर के नुकसान की जानकारी  DietTubeIndia  नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गयी है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, पीनट बटर में कैलोरी और फैट बहुत अधिक होता है, जिसके कारण इससे वजन बढ़ सकता है.

लीवर को नुकसान हो सकता है

मूंगफली का मक्खन लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है. डॉक्टर का कहना है कि,  खराब तरीके से स्टोर की गई मूंगफली में एफला टॉक्सिन हो सकता है, जिससे लिवर में सूजन या कैंसर का खतरा रहता है. डॉक्टर का कहना है कि,बाजार में मिलने वाले कई ब्रांड्स में चीनी, पाम ऑयल और ट्रांस फैट मिलाया जाता है, जो सेहत बिगाड़ सकते हैं. इसी लिए बाजार में मिलने वाले पीनट बटर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

शरीर में सूजन

पीनट बटर में ओमेगा-6 फैटी एसिड अधिक होता है, रोजाना इसे खाने से शरीर के कई हिस्सों में सूजन की समस्या हो सकती है.मूंगफली की एलर्जी जानलेवा हो सकती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-diettubeindia

इससे सांस लेने में दिक्कत, खुजली और सूजन हो सकती है. इसके अधिक सेवन से पेट में गैस, कब्ज और ब्लोटिंग हो सकती है.

Peanut Butter घर पर कैसे बनाएं?

पीनट बटर घर में ही बना सकते हैं. इसके लिए मूंगफली का छिलका निकालकर उसे मिक्सी के जार में गाढ़ा होने तक पीस लें. आप इसमें अन्य ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं. गाढ़ा पेस्ट बनने के बाद इसमें हनी या फिर गुड़ मिलाकर सकते हैं. इसके बाद इसका सेवन अपनी  पसंद की चीजों के साथ कर सकते हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version