High Blood Pressure के मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 3 चीजें, कंट्रोल करने के लिए डाइट में करें शामिल

High Blood Pressure :  हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,  केला, डार्क चॉकलेट और चुकंदर  हाई ब्लड प्रेशर  को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है.

High Blood Pressure

Picture Credit: Google

High Blood Pressure : बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर दिल से लेकर दिमाग तक को प्रभावित करता है. स्थिति बिगड़ने पर ये जान तक ले सकता है. इसी लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा इसे कंट्रोल करने की सलाह दी जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट क कहना है कि, केला, डार्क चॉकलेट और चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी माने जाते हैं. अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ है तो इनका इस्तेमाल कर सकते है.

High Blood Pressure  को केला कैसे करेगा कंट्रोल?

आपको बता दें, केला हाई बीपी के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है क्योंकि, इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है. ये
सोडियम को कम करता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-doctorsethi

पोटैशियम शरीर से  सोडियम  पेशाब के जरिए बाहर निकालत है. यह खून की नसों में रक्त का प्रभाव तेज करता है. रोजाना एक केला खाने से स्ट्रोक और दिल के रोगों का खतरा कम हो सकता है.

हाई बीपी के लिए डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट बड़े हुए बीपी को कंट्रोल कर सकता है.  इसमें फ्लेवनॉल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता हैं. चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉल्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करते हैं.इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है. वहीं,नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को चौड़ा और लचीला बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर गिरता है. इसमें मौजूद  एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व यह नसों में सूजन को कम करके खून के बहाव को बेहतर बनाता है. लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.

चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर को करता कंट्रोल

चुकंदर को बीपी के लिए रामबाण माना जाता है क्योंकि इसमें नाइट्रेट्स होता है. चुकंदर के नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं. इसीलिए चुकंदर का जूस पीने के कुछ ही घंटों के भीतर ब्लड प्रेशर में कम हो सकता है. इसके साथ ही मांसपेशियों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाकर शरीर की कार्यक्षमता भी बढ़ाता है. आप चकुंदर को किसी ना किसी रुप में खा सते हैं.

Exit mobile version