Health Tips: बुखार, मलेरिया और डेंगू के मरीजों के लिए वरदान है ये देसी इलाज, पीड़ित कर सकते हैं ट्राई

Health Tips: बरसात के मौसम में बुखार, मलेरिया और डेगू जैसी बीमारी होना बेहद आम है। कई बार दवा भी असर नहीं करती है। इसलिए आचार्य मनीष जी एक ऐसा देसी इलाज बता रहे हैं, जिससे इसे ठीक किया जा सकता है।

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips:  मानसून आते ही लोग बुखार, डेंगू और मलेरिया जैसी कई गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। कई बार इलाज से भी राहत नहीं मिलती है। इसीलिए इस गंभीर समस्या से बचने के लिए जाने-मानें आयुर्वेदिक हेल्थ एक्सपर्ट आचार्या मनीष जी देसी इलाज बता रहे हैं। जिससे इस गंभीर समस्या में राहत पायी जा सकती है। इन परेशानियों से जूझ रहे लोगों को ये इलाज जरुर ट्राई करना चाहिए।

Health Tips:  गर्म पानी में पैरों को रखना

किसी भी तरह के बुखार से राहत पाने के लिए आचार्या मनीष जी गर्म पानी में पैर डालने की सलाह दे रहे हैं।  उनका कहना है कि,  क बड़ी बाल्टी में 40 से 42 डिग्री गर्म पानी भरकर उसमें पिंडलियों तक पैर डुबोकर 30 से 40 मिनट बैठना होता है। इससे शरीर में  बल्ड सर्कुलेशन तेज होता है, नसें खुलती हैं और पसीने के माध्यम से त्वचा द्वारा शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं। यह प्राकृतिक रूप से तापमान को नियंत्रित करके शरीर को दर्द और  बुखार से राहत देता है।

नीम पाउडर और गिलोय का काढ़ा पीने से बुखार और दर्द में मिलेगी राहत

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, बुखार और बॉडी के दर्द में नीम पाउडर और गिलोय का काढ़ा पीने से फायदा मिलता है। गिलोय पुराने से पुराने बुखार को दूर करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में सबसे असरदार है।

देखें वीडियो

 

नीम में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो खून को साफ करते हैं और संक्रमण को खत्म करता है। ये डेंगू और मलेरिया में राहत देती है।

खाने की जगह डाइट में करें ये शामिल

बुखार आने पर सही डाइट लेना बहुत जरुरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, किसी भी तरह के बुखार में दूध, पनीर, रोटी या तला-भुना भारी खाना खाया जाए, तो पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। इसीलिए इनका सेवन बंद करना है।  इसकी जगह फलों का रस, नारियल पानी और सलाद ले ले सकते हैं।

गन्ने, नीम, पुदीना, धनिया और अदरक का रस की स्पेशल ड्रिंक

हेल्थ एक्सपर्ट गन्ने, नीम, पुदीना, धनिया और अदरक का रस को मिक्स करके इसकी ड्रिंक पीने की सलाह दे रहे हैं। ये हाइड्रेशन बूस्टर ड्रिंक है। उनका कहना है कि, गन्ने का रस लीवर को ताकत देता है और ग्लूकोज की कमी पूरी करता है। पुदीना, धनिया और अदरक पेट को ठंडा रखते हैं, उल्टी  आने से रोकते हैं और भूख जगाते हैं। यह मिश्रण डेंगू और मलेरिया के वायरस से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version