---Advertisement---

HIV होने पर शरीर पर कुछ ऐसे दिखने लगता है संक्रमण का असर, अल्सर से लेकर दाने तक इन सिग्नल्स को ना करें इग्नोर

HIV-AIDS के कुछ खास लक्षण नहीं हैं मगर शुरूआती दिनों में अगर ऐसा कुछ दिखाई दें तो तुरंत सचेत हो जाएं और इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 3, 2023 4:07 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 11:25 पूर्वाह्न

HIV Symptoms
Follow Us
---Advertisement---

HIV Symptoms: एचआईवी एड्स यानि की ह्युमन इम्युनों वायरस एक बेहद घातक वायरस है, जो एड्स जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म देता है. अगर एक नजर बीते हुए कुछ सालों पर डालें तो पूरी दुनियां में इस बीमारी के मामलों में तेजी से बढोत्तरी हुई है. खुद यूएन की और से प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बताया गया कि बीते साल 630000 लोगों की मौत इस बीमारी से लड़ते हुए हुई है. वहीं एड्स के कुछ ऐसे लक्षण भी हैं जो देखने में एकदम सामान्य लगते हैं, मगर वक्त पर इसका पता चल जाए तो कई मामलों में लोगों को बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

चूंकि इस संक्रमण का असर पूरे शरीर पर होता है, इसलिए इसके कोई भी खास लक्षण नहीं हैं शुरूआत में शरीर मे कुछ ऐसा बदलाव दिखाई भी नहीं देता है. अगर ऐसा कुछ दिखाई दे तो तुरंत सचेत हो जाएं और इसे हल्के में न लें.

फ्लू की शिकायत होने लगे

इस बीमारी के शुरूआती दौर में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, इसमें जुकाम, हल्का बुखार और कुछ हल्के दाने भी दिखाई देने लगते हैं. सबका बॉडी टाइप के हिसाब से इसके दिन और शरीर पर पड़ने वाला असर अलग-अलग हो सकता है.

शरीर पर बिना चोट के घाव लगना

यह एक ऐसा लक्षण है, जिससे इस जानलेवा बीमारी की पहचान की जा सकती है. लोगों में यह देखा गया है कि जिन लोगों को यह हो रहा होता है उनके शरीर पर में अलग जगहों पर घाव और अल्सर दिखने लग जाते है. साथ ही इस चोट को भरने में भी काफी समय लग जाता है.

जल्दी से बीमार हो जाना

एड्स के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है, जिसके चलते कोई भी समस्या पीडित व्यक्त को जल्दी से पकड़ती है. ऐसे में जिन लोगों को इसके बारे में पता नही है उनके लिए यह एक लक्षण के तौर पर काम करता है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026