---Advertisement---

Iron Absorption: आयरन के साथ इस दवा को खाने से करें परहेज, जरूर याद रखें AIIMS डॉक्टर की ये बात

Iron Absorption: आयरन और कैल्शियम एक साथ खाने की कभी ना करें गलती, हो सकते हैं ये नुकसान, आयरन की दवाई खाने के लिए ये है सही तरीका।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2024 6:27 अपराह्न

Iron Absorption
Follow Us
---Advertisement---

Iron Absorption: यह सच है कि स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हम दवाइयां लेते हैं। कभी-कभी हमें एक से ज्यादा दवाइयों का सेवन करना पड़ता है और ऐसे में हम एक ही साथ इन दवाइयां को बिना कुछ सोचे लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आयरन टेबलेट के साथ कभी भी एक दवाई को नहीं खानी चाहिए।इस बारे में AIMMS की डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को चेतावनी देती हुई नजर आई। इस बात पर गौर करने की जरूरत हर किसी को है ताकि आप इस तरह की गलती ना करें।

आयरन के साथ ना लें कैल्शियम

डॉ प्रियंका इस वीडियो में बताती है कि कभी भी आयरन की दवाई के साथ कैल्शियम का सेवन ना करें। कभी-कभी आयरन और कैल्शियम की जरूरत शरीर में ज्यादा होती है जिसकी वजह से डॉक्टर हमें इन दवाइयां के सेवन की सलाह देते हैं लेकिन इन्हें एक साथ बिल्कुल भी ना ले।

क्यों है आयरन और कैल्शियम एक साथ नुकसानदायक

इस वीडियो में डॉक्टर आगे बताती हैं कि आखिर क्यों कैल्शियम और आयरन की दवाई एक साथ ना ले क्योंकि कैल्शियम इंटेस्टाइन में से आयरन को अब्जॉर्ब नहीं होने देता है। अगर आपने 100 मिलीग्राम आयरन टेबलेट लिया है और साथ में कैल्शियम का टेबलेट ले लिया या दूध के साथ लिया तो उसका 20 मिलीग्राम भी आपके ब्लड सिस्टम में नहीं पहुंचेगा।

इस तरह लें आयरन

वीडियो में डॉक्टर कहती हैं कि अपने शरीर में आयरन बढ़ाने के लिए आप आयरन के साथ विटामिन सी सप्लीमेंट्स या फिर विटामिन सी फूड आइटम्स जैसे मौसमी का जूस, नींबू पानी संतरा या कोई भी खट्टा फल के साथ सेवन करें। यह आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है लेकिन कैल्शियम के साथ लेने से बचें।

आयरन-कैल्शियम को साथ खाने के हो सकते हैं ये नुकसान

  • डॉक्टर के अनुसार यह आपके ब्लड लेवल और सरकुलेशन को खराब कर सकता है जिसकी वजह से आपके शरीर को नुकसान होगा।
  • आपके शरीर में ज्यादा कमजोरी आने लगती है और यह आपको डाइजेशन में समस्या आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026