Kidney Health : किडनी के मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 5 सब्जियां, डाइट में जरूर करें शामिल

Kidney Health : किडनी यानी की गुर्दों की समस्याओं से जीध रहे लोगों के लिए डॉक्टर के द्वारा 5 बेस्ट सब्जियां बताई जा रही हैं। आप भी इनका सेवन कर सकते हैं।

Kidney Health

Picture Credit: Google

Kidney Health : किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसका काम खून को फिल्टर करना और गंदगी तो बाहर निकालना है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण इसमें अगर समस्याएं आ जाएं तो दिल से लेकर दिमाग तक प्रभावित होता है।  इसकी सबसे जानलेवा बीमारियां क्रॉनिक किडनी डिजीज, किडनी फेलियर, एक्यूट किडनी इंजरी, ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस और पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज  हैं। स्थिति बिगड़ने पर ये मरीज की जान तक ले सकते हैं।इसीलिए किडनी की हेल्थ के लिए डॉक्टर प्रगति गुप्ता के द्वारा 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताया जा रहा है जो कि, फायदा करती हैं।  डॉक्टर प्रगति गुप्ता का कहना है कि, किडनी के मरीजों को अपनी डाइट में लौकी, परवल, भिंडी, प्याज और मूली को किसी ना किसी रुप में रोजाना जरुर लेनी चाहिए।

Kidney Health  के लिए खाएं लौकी

किडनी के मरीजों के लिए लौकी काफी अच्छी होती है। क्योंकि इसमें  95% पानी के साथ पोटैशियम और सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह आसानी से पच जाती है और किडनी पर दबाव नहीं डालती।

परवल की सब्जी है सबसे बेस्ट

इसी तरह परवल भी किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को खाना चाहिए।  परवल भी लो-पोटैशियम  सब्जी है। यह किडनी को डिटॉक्स करने और पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है।

किडनी के मरीज प्याज का करें सेवन

प्याज कच्चा या फिर सब्जी के तौर पर  मरीज खा सकते हैं। प्याज में सोडियम, पोटैशियम और फास्फोरस की मात्रा काफी कम होती है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-drpragtigupta

ये भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

मूवी है सबसे फायदेमंद

मूली भी किडनी के मरीजों के लिए बहुत अच्छी होती है। मूली में पोटैशियम और फास्फोरस बेहद कम होता है। इसके पत्तों को भी खा सकते हैं। मूवी को सलाद और सब्जी दोनों के रुप में  सेवन कर सकते हैं।

गुर्दो का समस्या से  जूझ रहे लोग भिंडी का करें सेवन

जिन लोगों को डायबिटिज के कारण किडनी की समस्या हुई है वो लोग रोजाना भिंडी खा सकते हैं। भिंडी में फाइबर बहुत अधिक होता है। जिसके कारण ये मरीज को राहत देती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स , विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट भी बहुत फायदा करते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version