Kidney Health: किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है. ये दिल से लेकर दिमाग तक के लिए जरुरी है. किडनी का काम खून को फिल्टर करना है और पोषक तत्वों को आगे पहुंचाना है. लेकिन अगर किडनी में थोड़ी भी बीमारी बढ़ती है तो पूरी बॉडी पर इसका असर पड़ता है. किडनी को गुर्दा भी कहा जाता है. इसके खराब होने के प्रमुख कारण डायबिटीज , हाई ब्लड प्रेशर और दर्द निवारक दवा , अनहेल्दी डाइट , शराब, धूम्रपान और मोटापा है. इनके प्रभाव से किडनी ब्लड को फिल्टर करना बंद कर देती है. जिसकी वजह से शरीर प्रभावित होता है. इसीलिए किडनी की हेल्थ के लिए डॉक्टर के द्वारा कुछ खास फूड की जानकारी दी जा रही है. ये किडनी को ठीक करने में मदद करती है. किडनी के मरीज को लो-पोटेशियम, लो-सोडियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड को खाना चाहिए.
Kidney Health के लिए सेब का सेवन करें
डॉक्टर के द्वारा सेब खाने की सलाह दी जा रही है. उनका कहना है कि, पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और शुगर को नियंत्रित करता है. ये किडनी के सूजन को कम करता है.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-The Gastro Liver Hospital Kanpur
ब्लूबेरी और बेरीज गुर्दे की बीमारी में देगी राहत
ब्लूबेरी और बेरीज भी किडनी की बीमारी में काफी अहम मानी जाती हैं. इनका स्वाद जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही ये हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं. इनमें ‘एंथोसायनिन्स’ पाया जाता है. ये किडनी की बीमारी में काम आता है. इसके साथ ही इसमें पोटेशियम भी बहुत कम होता है.
आडू और खीरे को बनाए डाइट का हिस्सा
किडनी के लिए आड़ू और खीरा भी बहुत अच्छा होता है. इसमें कम पोटेशियम होता है. वहीं,पानी की मात्रा अधिक होती है . ये किडनी के लिए बहुत अच्छे होते हैं.
सैल्मन और मैकेरल को खाएं
इसी तरह गुर्दे की किसी भी तरह की बीमारी को धेल रहे लोग सैल्मन और मैकेरल जैसी मछलियों को खा सकते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ज्यादा होता है. ये किडनी के दर्द और सूजन को कम करते हैं.
वेजिटेरियन लोग किडनी की हेल्थ के लिए क्या खाएं?
वेजिटेरियन लोग शिमला मिर्च का सेवन कर सकते हैं. इसमें पोटेशियम में कम लेकिन विटामिन A, C और B6 बुत ज्यादा होता है. इसी तरह गोभी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, ये शरीर से गंदगी को बाहर निकालते हैं. इसी तरह
केला और शकरकंद भी किडनी के मरीजों को खाना चाहिए.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
