---Advertisement---

Liver Failure: क्या सच में पीलिया करता है लिवर फेल? जानें लक्षण और बचाव के तरीके

Liver Failure: लिवर फेल होने से पहले शरीर में तमाम तरह के लक्षण दिखते हैं। इसलिए इन्हें हल्के में ना लें। ये जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही पीलिया भी मुसीबत बन सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2025 6:42 अपराह्न

Liver Failure
Follow Us
---Advertisement---

Liver Failure: पीलिया जब भी किसी को होता है तो उसमें ये खौफ आ जाता है कि, उसका लिवर अब फेल हो जाएगा या फिर खराब हो जाएगा। यही वजह है कि, पीलिया को लिवर खराब करने का कारण माना जाता है। अगर आपको भी यही लगता है तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ना चाहिए। आज हम आपको लिवर फेलियर के कारण, लक्षण और बचने की सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। लिवर को हिन्दी में यकृत कहा जाता है।

क्या पीलिया से खराब होता लिवर?

लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। इसका काम खून को फिल्टर करके शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाना है। अगर लिवर खराब हो जाए तो रक्त साफ नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से मरीज को दिल से लेकर दिमाग तक की बीमारियां घेर लेती हैं।जिन लोगों को लगता है कि पीलिए की वजह से लिवर फेल होता है। उन्हें बता दें, पीलिया अगर हद से ज्यादा बिगड़ जाए तभी लिवर को फेल करता है। वरना लिवर फेल हेपेटाइटिस, सिरोसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से होता है।

Liver Failure में दिखते हैं ये लक्षण

शरीर का पीला होना

लिवर फेलियर का प्रमुख लक्षण बॉडी का पीला पड़ जाना है। पीलिया आंखों से लेकर नाखूनों तक में साफ दिखता है। इस दौरान शरीर में सूजन भी आ जाता है। जिससे पेट का साइज बढ़ जाता है।

अचानक से बॉडी पर सूजन आना

लिवर जब फेल होता है तो पेट में सूजन के साथ पानी भरने तक की स्थिति तक पैदा हो सकती है। इस दौरान उल्टियों का आना और कमजोरी हद से ज्यादा महसूस होना है।

मल-मूत्र के रंग में बदलाव

लिवर फेलियर का एक कारण पेशाब का पीला होना और मल में खून आना भी है। अगर पीड़ित में लंबे समय तक ये लक्षण दिखे तो चिकित्सक के पास जाएं।

पाचन में समस्या

अगर लंबे समय तक रोगी का शरीर खाने को नहीं पचा पा रहा है तो इसका प्रमुख कारण लिवर का फेल होना होता है। इसलिए बार-बार पेट खराब होने को हल्के में ना लें।

तेजी से वजन कम होना

लिवर की समस्या से जूझ रहे पीड़ित का वजन तेजी से गिरने लगता है। शरीर की हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। अचानक से वजन कम होना खतरे की घंटी माना जाता है।

लिवर फेलियर से कैसे बचें?

1-लिवर की बीमारियों से बचना है तो हेपेटाइटिस ए और बी का टीका जरुर लगवाएं। लिवर खराब होने में हेपेटाइटिस सबसे बड़ा कारण माना जाता है।

2-शराब के साथ किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। अगर आप लिवर को मजबूत और हेल्दी रखना चाहते हैं तो लाइफस्टाइल को बदलें।

2-लिवर से जुड़ी समस्या होने पर इसे नुकसान पहुंचाने वाले भोजन से दूर रहें। अपने लाइफस्टाइल में पौष्टिक चीजों को जोड़े । इसके साथ ही एक्सरसाइज और योग करें।

4-लिवर की समस्या में तली-भूनी चीजों से दूर रहना चाहिए। बढ़ा हुआ मोटापा पीड़ित के लिए और भी ज्यादा मुश्किल को खड़ा कर सकता है।

5-पित्त की नली में पत्थरी या फिर ट्यूमर होने पर हल्के में ना लें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इसके साथ ही पीलिया के लक्षण दिखते ही दवा खाएं और डॉक्टर की सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026