---Advertisement---

Lumpy Virus: शरीर में पड़ जाती है पस से भरी गाठें, जानें क्या है लम्पी वायरस, कैसे करें इससे बचाव

Lumpy Virus: लम्पी वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पिछले साल इस वायरस की वजह से देश के कई राज्यों में हाहाकार मची थी। ऐसे में आपको बता दें कि, एक बार फिर ये वायरस तबाही मचाने के लिए आ गया है। दरअसल लम्पी वायरस एक बार फिर छत्तीसगढ़ ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 18, 2023 1:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lumpy Virus: लम्पी वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पिछले साल इस वायरस की वजह से देश के कई राज्यों में हाहाकार मची थी। ऐसे में आपको बता दें कि, एक बार फिर ये वायरस तबाही मचाने के लिए आ गया है। दरअसल लम्पी वायरस एक बार फिर छत्तीसगढ़ में तेजी से फैला हुआ नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ के बाद ये अन्य राज्यों में भी तबाही मचा सकता है। इस बीमारी में शरीर में गाठें बन जाती है जिसमें पस भरा हुआ होता है ऐसे में इस बीमारी से कई जान भी चली जाती है।

शरीर में पड़ जाती है पस से भरी गाठें

दरअसल यह बीमारी मुख्य रूप से गाय और बैलों में देखने को मिलती है। ये एक स्किन वायरस है जो गाय और बैलों को प्रभावित करता है। ये खून चूसने वाले कीड़े जैसे मक्खियों मच्छरों की कुछ प्रजातियां और कलीम से फैलता है। इस बीमारी में पशुओं को बुखार के साथ त्वचा पर गांठ पड़ जाती है जिससे उनकी मौत भी उन्हें लगती है। लम्पी वायरस एक तरह का पॉक्सवायरस है जो शुरुआत में जानवरों के फर को नुकसान पहुंचाना शुरू करता है। इसके बाद जानवरों को बुखार आता है और उनकी त्वचा पर बड़ी-बड़ी गाठें पड़ जाती हैं। इससे पशुओं में दूध का उत्पादन भी कम हो जाता है। ऐसे में अगर आपको अपने पशुओं में ये लक्षण दिखने लगे तो आप समझ जाएं उसे लम्पी वायरस हो गया है।

इस तरह करें बचाव

लम्पी वायरस के लक्षण के बारे में बात करने के बाद सबसे पहला सवाल ये आता है कि, हम इस वायरस को फैलने से कैसे रोक सकते हैं तो आपको बता दें कि, लम्पी वायरस को फैलने से रोकने का एक तरीका है। जैसे ही आपको पशुओं में लम्पी वायरस के लक्षण दिखने लगे तो आप अपने पशुओं का टेस्ट करवाए। इसके अलावा संक्रमित मवेशियों को अन्य मवेशियों से अलग रखें ऐसा करने से ये बीमारी अन्य पशुओं में नहीं फैलेगी। इसी के साथ आप इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर किसी पशु को लम्पी वायरस हो गया है तो आप उसके दूध का सेवन करने से बचे। ऐसा करने से आप भी बीमार हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026