---Advertisement---

पैक्ड फ्रूट जूस में पाए गए कई हानिकारक तत्व, रिसर्चर के दावे से लोगों में फैला खौफ

Fruit Juice: हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें फलों का सेवन करना चाहिए। फल हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसी के साथ फलों के जूस के नियमित रूप से सेवन से आप कुछ ही समय में हेल्दी भी हो जाते है। फलों के इन्हीं फायदों को देखकर लोग अक्सर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 9, 2023 3:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fruit Juice: हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें फलों का सेवन करना चाहिए। फल हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसी के साथ फलों के जूस के नियमित रूप से सेवन से आप कुछ ही समय में हेल्दी भी हो जाते है। फलों के इन्हीं फायदों को देखकर लोग अक्सर लोग मार्केट में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस ले आते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि, मार्केट में मिलने वाले ये पैक्ड फ्रूट जूस आपके शरीर को उतना ही नुकसान पहुंचाते हैं जितना कोल्ड ड्रिंक व अन्य चीजें। आपको बता दें कि, पैक्ड जूस की लाइफ को बढ़ाने के लिए उसमें कई प्रकार के प्रिजर्वेटिव और एड्रेस शुगर मिलाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है।

फायदे की जगह होगा भारी नुक्सान

रिसर्च का कहना है कि, वैसे तो फलों का जूस हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन बाजार में मिलने वाले पपैक्ड फ्रूट जूस हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इन जूस को लंबे समय तक चलाने के लिए कंपनी कई तरह के रसायनों का इस्तेमाल करती है जिससे यह जूस आपके लिए फायदे ज्यादा नुकसानदायक हो जाता है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, कंपनियां दांवा करती हैं कि, पैक्ड फ्रूट जूस हंड्रेड परसेंट रियल जूस होता है लेकिन रिपोर्ट कहती है कि, यह इतने भी रियल नहीं होते। इन जूस में अक्सर फ्लेवर, फूड कलरिंग या अन्य एडिटिव्स मिलाए जाते हैं।

Also Read: क्यों सी-सेक्शन के बाद महिलाओं के हड्डियों में होता है तेज दर्द, इन नुस्खों से तुरंत मिलेगी राहत

डायबिटीज व अधिक वजन वाले लोग न करें इसका सेवन

इसी के साथ एक रिसर्च ने दावा किया है कि, मार्केट में मिलने वाले पैक्ड जूस में आर्सेनिक और लेड जैसे तत्व मिलते हैं जिससे हमारे शरीर में कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि, जूस की 1 साल तक सेल्फ लाइफ सकारात्मक चीज है हालांकि अगर किसी के पास उपलब्धता हो तो ताजे फल का जूस पीना चाहिए। उनका कहना है कि, वैसे तो मार्केट में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस का स्वाद काफी ज्यादा अच्छा होता है लेकिन ये हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि, डायबिटीज या फिर अधिक वजन के शिकार लोगों को पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

Also Read: RBI Monetary Policy: EMI पर आरबीआई की बड़ी राहत, नहीं बढ़ा रेपो रेट, नई मौद्रिक नीति का ऐलान

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026