बड़ी खबर! भारत में मिला MPOX का पहला संदिग्ध मरीज! स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अहम जानकारी; जानें पूरी डिटेल

MPOX: MPOX बीमारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत में संदिग्ध मंकीपॉक्स संक्रमित शख्स की पहचान की गई है।

MPOX

फाइल फोटो प्रतिकात्मक

MPOX: MPOX बीमारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत में संदिग्ध मंकीपॉक्स संक्रमित शख्स की पहचान की गई है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मरीज को आइसोलेशन के लिए स्पेशीफाइड अस्पताल में अलग रखा गया है। वहीं फिलहाल मरीज की हालात स्थिर है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी और आप इससे कैसे बचाव कर सकते है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

आपको बता दें कि इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। उन्होंने लिखा कि “एक युवा पुरुष रोगी, जिसने हाल ही में MPOX (मंकीपॉक्स) संचरण का अनुभव करने वाले देश से यात्रा की थी, जिसकी पहचान एमपॉक्स के एक संदिग्ध मामले के रूप में की गई है। मरीज को एक निर्दिष्ट अस्पताल में अलग कर दिया गया है और वर्तमान में उसकी हालत स्थिर है।

एमपॉक्स की मौजूदगी की पुष्टि के लिए मरीज के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। इस मामले का विकास एनसीडीसी द्वारा पहले किए गए जोखिम मूल्यांकन के अनुरूप है और किसी भी अनुचित चिंता का कोई कारण नहीं है। मंत्रालय ने आगे कहा कहा “देश यात्रा से संबंधित ऐसे अलग-अलग मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और किसी भी संभावित जोखिम को प्रबंधित करने और कम करने के लिए मजबूत उपाय मौजूद हैं।”

MPOX से बचाव के उपाय

क्या MPOX घातक है?

यह दुर्लभ है, लेकिन MPOX कभी-कभी घातक भी हो सकता है। एमपॉक्स से निमोनिया और आपके मस्तिष्क ( एन्सेफेलाइटिस ) या आंखों में संक्रमण जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जो जानलेवा हो सकती हैं।

Exit mobile version