---Advertisement---

अब बुढ़ापे में भी जवानों की तरह काम करेगा liver, ये खाएं और बीमारी को भूल जाए

सेहतमंद रहने के लिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे पौष्टिक तत्वों के विषय में बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से शरीर में कोई भी परेशानी नहीं रहेगी।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 1, 2023 5:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health tips: सभी लोगों की ख्वाहिश स्वस्थ रहने की होती है। वहीं लोग अपने सेहत का ध्यान भी काफी बेहतर ढंग से रखते हैं। मगर कई बार शरीर में छोटी छोटी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इससे शरीर में काफी परेशानी उत्पन्न होने लगती है। इसलिए शरीर को मजबूत बनाने के लिए और फिट रहने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि शरीर के अंग समय के साथ बीमार होने लगते हैं। वहीं गलत खानपान के कारण लीवर किडनी में भी समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसलिए कुछ ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें, जिससे आपको बेहतरीन फायदे मिलते हों। इसलिए हम आपको इस आर्टिकल में कुछ चीजों के विषय में बताने वाले हैं, जिसे आप निश्चित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से कभी भी लीवर की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।

चुकंदर को करें डाइट में शामिल

चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। बता दें, इसके नियमित सेवन से शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। वहीं लीवर की समस्या के लिए भी ये रामबाण है। इसमें विटामिन्स, मिनिरल्स सहित आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं ये एंटी ऑक्सीडेंट का सबसे बेहतर स्रोत है। इसलिए आप चुकंदर का सेवन नियमित रूप से करें।

हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन

फिट रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। ये विटामिन्स, मिनिरल्स का सबसे बेहतर स्रोत है। वहीं हरे पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करने से लीवर, किडनी की समस्या उत्पन्न नहीं होती है। वहीं ये फाइबर का भी सबसे बेहतर स्रोत है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें।

डाइजेशन के लिए बेस्ट है स्प्राउट्स

बेहतर डाइजेशन के लिए स्प्राउट्स सबसे बेस्ट है। इसे ब्रेकफास्ट में निश्चित रूप से शामिल करें। वहीं स्प्राउट्स में मल्टी विटामिन्स सहित कई पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। इसको खाने से व्यक्ति को लीवर से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

गाजर है विटामिन से भरपूर

हर व्यक्ति को हर दिन गाजर का सेवन करना चाहिए। गाजर मल्टी विटामिन्स सहित विटामिन ए का सबसे बेहतर स्रोत है। ये लीवर सहित आंखों के लिए बेहद रामबाण है। इसलिए गाजर का सलाद जरूर खाएं। इससे व्यक्ति को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं।

Also Read: बिग बॉस 16 ने बाद स्टाइलिश लुक में कहर ढा रही हैं Archana Gautam, जल्द म्यूजिक वीडियो में मचाएंगी धमाल

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026