---Advertisement---

बुजुर्ग लोगों के बर्ताव में इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानिए उपाय और क्या है वजह

Old Age Delirium: बुजुर्ग लोगों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में कुछ लक्षणों पर गौर करने की जरूरत है और इसके साथ ही रोकथाम के उपाय भी जान लें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2024 5:43 अपराह्न

Old Age Delirium
Follow Us
---Advertisement---

Old Age Delirium: बढ़ती उम्र के बाद कई बदलाव देखने को मिलते हैं और इन्हीं में से एक है लोगों के बर्ताव में अचानक बदलाव जो बुढापे के साथ आम है। आप अपने घर में बुजुर्ग लोगों का खास ख्याल रख सकते हैं और अगर आपको कुछ लक्षण दिखते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी ना करें वरना इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। AIMMS की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को खास जानकारी देती नजर आई।

बढ़ती उम्र के साथ कई बदलाव

इस वीडियो में डॉक्टर प्रियंका बताती है कि बढ़ती उम्र के साथ कई बदलाव होते हैं जैसे हमेशा कंफ्यूजन होना, बुखार भी नहीं हुआ लेकिन बात ठीक से नहीं कर रहे हैं और बिस्तर में पेशाब कर रहे हैं। यूरिन के बारे में बात नहीं रहे हैं, बेवजह की बातें कर रहे हैं। इन सभी के बारे में अगर बात करें तो इसके पीछे की 2 वजह है जिसके बारे में डॉक्टर बात करती हुई नजर आई।

हो सकती है ये 2 वजह

सोडियम लेवल की कमी

डॉ प्रियंका वीडियो बताती है कि electrolyte disturbances hyponatremia इसका मतलब ब्लड में सोडियम लेवल की कमी। खराब खाने की आदत की वजह से सोडियम ब्लड में कम जाता है और सोडियम की कमी हो जाती है। अगर ऐसा होता है तो ये परेशानियां बुढ़ापे में हो सकती है।

इन्फेक्शन भी है वजह

इसकी एक और वजह डॉक्टर प्रियंका बताती है इन्फेक्शन। डॉक्टर के मुताबिक कोई भी इन्फेक्शन बुढ़ापे में Sensorium को प्रभावित कर सकता है और इनमें से जो मुख्य है वह है यूरिन इंफेक्शन। कोई भी लक्षण आपको दिखाई दे रहा है तो आप सबसे पहले फिजिशियन या न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

इस तरह करें देखभाल

  • कोई भी परेशानी होने पर आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें और इसके लिए आप किसी फिजिशियन या न्यूरोलॉजिस्ट के पास जा सकते हैं।
  • सोडियम लेवल और इन्फेक्शन की जांच भी है जरूरी। इससे कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
  • अपने घर के बुजुर्ग लोगों पर ध्यान दें और इस बात का खास ख्याल रखें कि वह समय से खाना खाएं और खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, सीमित मात्रा में नमक लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026