---Advertisement---

Period Blood Face Mask: चेहरे पर पीरियड ब्लड का मास्क लगाने से क्या सच में आता है ग्लो? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

Period Blood Face Mask: चेहरे पर पीरियड ब्लड का मास्क लगाने के फायदों के बारे में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। डॉक्टर ने इस मास्क की असली सच्चाई बताई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 1, 2025 2:56 अपराह्न

Period Blood Face Mask
Follow Us
---Advertisement---

Period Blood Face Mask: पिछले कुछ समय से महिलाओं को होने पीरियड यानी की मासिक धर्म के ब्लड और इसके मास्क के फायदों की काफी चर्चाएं हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि, अगर पीरियड ब्लड फेस मास्क पर लगाया जाए तो चेहर पर ग्लो आता है। इसके कई सारे फायदे होते हैं। गूगल पर लगातार लोग सर्च कर रहे हैं कि, क्या पीरियड ब्लड को फेस मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं?, क्या पीरियड ब्लड मुंह में सेफ है? अगर आपके पास भी इस तरह से आर्टिकल और सवाल पहुंचे हैं तो इसकी सच्चाई खुद डॉक्टर से जान लीजिए।

Period Blood Face Mask लगाए या नहीं डॉक्टर से जानें

पीरियड ब्लड फेस मास्क से जुड़े सवाल का जवाब यूट्यूब पर वीडियो जारी करके अमेरिका के होलिस्टिक के प्लास्टिक सर्जन एंथनी यून ने दी है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: DoctorYoun

एंथनी एम.डी. एफ.ए.सी.एस. है। लो अमेरिका के फेमस डॉक्टर हैं। उन्होंने मासिक धर्म से निकलने वाले खून को फेस पर लगाने से साफ मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ये ब्लड गंदा होता है। इसमें बहुत ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। जिसकी वजह से स्किन पर इनफेक्शन होता है ये खराब हो सकती है। इसलिए भूलकर भी ऐसा ना करें।

पीरियड फेस मास्क कर सकता है बीमार

आपको बता दें, पीरियड ब्लड संक्रमण से भरा होता है। जिसकी वजह से चेहरे या फिर बॉडी के किसी भी हिस्से में इसे लगाने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया, वायरस एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। इस फेस मास्क का वैज्ञानिक अध्ययन या चिकित्सा प्रमाण नहीं हैं। इसी लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और दावों के चलते कुछ भी ऐसा ना करें। अगर आप कुछ ऐसा करने की सोच रहे हैं तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 5, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Elvish Yadav

मार्च 5, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026