---Advertisement---

PM मोदी के इस ऐलान के बाद बढ़ेंगे हजारों जन औषधि केन्द्र, जानें कैसे दवा खर्च पर हो रही भारी बचत?

PM Jan Aushadi Kendra: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देवघर एम्स में 10000वें जन औषिधि केंद्र का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने औषधि केन्द्र के संख्या को बढ़ाने के संबंध में बड़ा ऐलान किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 30, 2023 12:49 अपराह्न

PM Jan Aushadi Kendra
Follow Us
---Advertisement---

PM Jan Aushadi Kendra: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देवघर एम्स में 10000वें जन औषिधि केंद्र का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने औषधि केन्द्र के संख्या को बढ़ाने के संबंध में बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के तहत कहा कि अब जल्द ही देश भर में जन औषधि केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 25000 की जाएगी। इसके लिए आज एक तय परियोजना की शुरुआत कर दी गई है जिससे की आम लोगों के दवा का खर्च और कम हो सके। बता दें कि पीएम जन औषधि केन्द्र पर दवा की कीमत सामान्य प्रतिष्ठानों की तुलना में बेहद कम होती है। यहां सभी तरह की दवाओं पर 70 से 80 फीसदी तक की छूट उपलब्ध होती है जिससे आम लोग अपने कई हजार रुपयों की बचत करते हैं।

सस्ते दाम पर उपलब्ध है दवा

पीएम मोदी ने आज वर्चुअल संबोधन के माध्यम से देवघर एम्स में 10000वें जन औषिधि केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने औषधि केन्द्र की संख्या को 25000 तक बढ़ाने के संबंध में भी एक परियोजना को लॉन्च किया। पीएम का कहना है कि जल्द ही इस परियोजना के तहत देश भर में हजारों औषधि केन्द्र बढ़ाए जाएंगे जिससे आम लोगों को और मदद मिल सके। उन्होंने इस दौरान ये भी स्पष्ट किया कि सस्ते दाम पर अच्छी दवाइयां उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। पीएम ने ये भी दावा किया कि पहले जिन दवाओं के लिए 10000 से लेकर 12000 रुपये खर्च करना पड़ता था और वो दवाएं औषधि केन्द्र पर 2000 से 3000 रुपये में उपलब्ध हो जोती हैं। इससे लोगों की भारी बचत भी हो रही है।

पीएम जन औषधि केन्द्र

‪भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जन औषधि योजना की शुरुआत ‬23-04-2018 को की थी। इसका लक्ष्य देश के आम लोगों को गुणवत्ता वाली जैनरिक दवाईयों को भारी छूट के साथ उपलब्ध कराना है। बता दें कि पहले ये काम जनऔषधि योजना के नाम से किया जाता था जिसे बदलकर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना किया गया। ये योजना भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्माक्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आता है। इस योजना का लक्ष्य लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के साथ रोजगार पैदा करना व जेनेरिक दवाओं के बारे में लोगों को जागरुक करना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026