---Advertisement---

Raw Banana Benefits: Diabetes समेत इन गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण है कच्चा केला, जानें इसको खाने के जादुई फायदें

Raw Banana Benefits: पका हुआ पीला केला तो हम सभी ने खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी हरा कच्चा केला खाया है? हरे कच्चे केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में आपको बता दें कि, इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिंस, फाइबर, आयरन, ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 12, 2023 11:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raw Banana Benefits: पका हुआ पीला केला तो हम सभी ने खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी हरा कच्चा केला खाया है? हरे कच्चे केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में आपको बता दें कि, इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिंस, फाइबर, आयरन, स्टार्ट, कैल्शियम, जिंक, फोलेट, कॉपर, मैंगनीज कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप कच्चे केले के सेवन से दूर कर सकती हैं। ये कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण का काम करता है।

ब्लड प्रेशर

इस लिस्ट में पहला नाम ब्लड प्रेशर का आता है। मौजूदा समय में खराब लाइफस्टाइल और खान पीन की वजह से ज्यादातर लोगों को ब्लड प्रेशर की दिक्कत से सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें कि, ब्लड प्रेशर की समस्या से लोगों को हार्ट से संबंधित कई समस्याएं भी हो सकती हैं जिसमें हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक शामिल है। ऐसे में अगर आप कच्चे केले का सेवन करेंगे तो उससे आपकी हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

डायबिटीज

भारत को डायबिटीज की कैपिटल भी कहा जाता है। मौजूदा समय में यहां पर काफी ज्यादा लोगों डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप कच्चे केले का सेवन कर सकते हैं। कच्चा केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करेंगे तो इसे इंसुलिन हार्मोन धीरे-धीरे रिलीज होता है जिससे आप अपने ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

कॉन्स्टिपेशन

इस लिस्ट में तीसरा नाम डाइजेशन का आता है। मौजूदा समय में हमारा खान पीन इतना ज्यादा खराब हो चुका है। जिससे अक्सर लोगों को डाइजेशन और कॉन्स्टिपेशन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो आप कच्चे केले का सेवन करें। कच्चे केले में कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं जो हमारी डाइजेशन की प्रक्रिया को काफी अच्छा करते हैं। इसी के साथ कच्चे केले को खाने से मेटाबॉलिज्म भी काफी अच्छा होता है।

वेट लॉस

इस लिस्ट में चौथा नाम वेट लॉस का आता है। बाहर का जंक और फास्ट फूड खाने की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपना वेट लॉस करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में कच्चे केले को जरूर शामिल करें। कच्चे केले में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026