---Advertisement---

Side Effects Of Sugar: हार्ट प्रॉब्लम ही नहीं इन 5 बीमारियों को भी दावत देती है चीनी, क्या कर सकते हैं रिप्लेस?

Side Effects Of Sugar: शुगर के सेवन से हार्ट प्रॉब्लम ही नहीं, 5 बड़ी बीमारियां भी हो जाती है। चलिए जानते हैं क्या हम इसे किसी चीज से रिप्लेस कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 6, 2024 12:15 अपराह्न

Side Effects Of Sugar
Follow Us
---Advertisement---

Side Effects Of Sugar: अक्सर लोगों को मीठा खाना काफी ज्यादा पसंद होता है। क्या आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं अगर हां तो, आज ही रुक जाएं क्योंकि मीठे का सेवन आपको दिल का मरीज ही नहीं 5 बड़ी बीमारियों का मरीज बना सकता है। हम अपनी बीमारियों और हेल्थ इश्यूज का जिम्मेदार ज्यादातर अपने आस-पास के एंवायरमेंट को ठहराते हैं लेकिन, अपनी डाइट और चीनी के अधिक सेवन पर ध्यान नहीं देते। चीनी का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।

Side Effects Of Sugar में जानें चीनी के सेवन से होने वाली 5 बीमारियां

चलिए आगे बढ़ने से पहले जानते हैं कि चीनी के सेवन से आखिर कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं।

बढ़ जाती है हार्ट प्रॉब्लम

अपनी डेली लाइफ में जरुरत से ज्यादा चीनी का सेवन करने से आपकी हार्ट प्रॉब्लम तेज़ी से बढ़ जाती है क्योंकि, शुगर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का स्तर तेज़ी से बढ़ा देता है जिससे आपके शरीर में दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

हो सकते हैं हार्मोनल चेंजेस

शुगर के अधिक सेवन से आपके हार्मोन इम्बैलेंस हो जाते हैं और जिसके चलते आपका फिजिकल और मेंटल स्ट्रेस बढ़ जाता है। यही नहीं हार्मोनल चेंजेस के कारण लोगों को बढ़ते वेट, महिलाओं को अनहेल्दी पीरियड और बढ़ते ब्लड शुगर की दिक्कत हो सकती हैं।

डायबिटीज की समस्या होना

अधिक शुगर के सेवन से आपके शरीर में डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, चीनी का ज्यादा सेवन इंसुलिन सेंसिटिविटी को कम कर देता है और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है, जिससे लोगों को डायबिटीज की समस्या हो जाती है।

हो सकती है स्किन प्रॉब्लम

अधिक शुगर को खाने से आपको खतरनाक बीमारियां ही नहीं स्किन प्रॉब्लम भी हो जाती है। बता दें, चीनी के अधिक सेवन से अक्सर लोगों को झुर्रियों, चेहरे में सूजन और ब्रेकाउट्स की समस्याएं भी होने लगती हैं।

वजन बढ़ने लगता है

जरुरत से ज्यादा चीनी का सेवन आपके वजन को भी बढ़ा सकता है। शुगर में कैलोरीज काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है जिससे लोगों का वजन तेज़ी से बढ़ जाता है। इसके कारण उन्हें, दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और कैंसर की बीमारी भी हो सकती है।

इन चीजों का करें सेवन

अगर आप मीठे काफी ज्यादा शौकीन हैं और खुदको चीनी के सेवन से नहीं रोक सकते लेकिन, इससे होने वाली गंभीर बीमरियों से खुदको बचना चाहते हैं तो, आपको शहद का सेवन करना चाहिए क्योंकि, इनमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी होती है। यही नहीं आप डार्क चॉकलेट, डेट्स और गुड को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Ram Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026