Silent Heart Attack क्या है? जानिए लक्षण, कारण और बरतें ये सावधानियां

silent heart attack

silent heart attack

Silent Heart Attack: साइलेंट हार्ट अटैक आजकल लोगों के बीच काफी चर्चा में है। अगर इस बारे में बात करें तो डॉक्टर का कहना है कि 50% मरीज ऐसे हैं जो हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं लेकिन उनमें कोई खतरा नहीं होता है और इसे साइलेंट इस्कीमिया कहा जाता है। लोगों को बाहर से समझ में नहीं आता है कि आखिर उन्हें हो क्या रहा है। इस तरह की खबरें आती रहती है कि कभी जिम में तो कभी ऑफिस में सिर्फ बेहोश होने के बाद लोगों की मौत हो जाती है। हार्ट अटैक की परेशानी भी देखने को मिलती है लेकिन ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या होते हैं इसके लक्षण, वजह और सावधानी बरतने के लिए क्या करें।

क्या है साइलेंट हार्ट अटैक

साइलेंट हार्ट अटैक के बारे में बात करें तो यह ऐसा हार्ट अटैक है जिसमें कोई भी लक्षण ना के बराबर नजर आते हैं। इसकी वजह वही हैं जो आमतौर पर हार्ट अटैक के लिए देखा जाता है लेकिन अगर आप समय-समय पर रुटीन चेकअप कराएं तो इस रिस्क को आप कम कर सकते हैं।

साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण

साइलेंट हार्ट अटैक के कारण

मोटापा

अगर साइलेंट हार्ट अटैक के कारण की बात करें तो इसमें मोटापा एक बहुत बड़ी वजह है क्योंकि इससे सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल, आर्टरीज और अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर इसका असर पड़ता है जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

स्मोकिंग

स्मोकिंग में मौजूद जहरीले पदार्थ ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाते हैं जिसकी वजह से साइलेंट हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

बढ़ती उम्र

बढ़ती उम्र भी एक वजह है जो साइलेंट हार्ट अटैक का कारण है। दिल से जुड़ी समस्याओं की वजह से अधिक उम्र में यह खतरा आम है।

जेनेटिक्स वजह

अगर आपके परिवार में किसी को हार्ट अटैक से जूझना पड़ा है तो हो सकता है यह आप में भी हो इसलिए कभी-कभार जेनेटिक्स भी साइलेंट हार्ट अटैक की वजह बनती है।

इस तरह करें बचाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version