---Advertisement---

Skin Care Tips: कच्चा दूध चमका देगा आपका चेहरा, मिलेगा गजब का निखार…बस इस तरह करना है इस्तेमाल

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के कई फायदें हैं। इससे चेहरे पर जमी हुई गंदगी साफ हो जाती है और फेस भी सुंदर दिखाई देता है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 22, 2023 5:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: अपने चेहरे को सुंदर रखने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। कभी नीबू और आलू लगाती है तो कभी मार्केट से क्रीम खरीदकर लाती हैं। हमारे बाजारों में भी चहरे को साफ करने वाले एक से बढ़कर एक क्रीम मिल जाते हैं। इन क्रीम को लगाने पर कई बार हमारे चहरे खराब भी हो जाते हैं। ऐसे में अगर महिलाएं घरेलु नुस्खे को अपनाएं तो उनके चेहरे पर जबरदस्त तरीके से ग्लोइंग आ सकती है। घर में मौजूद इ चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

अगर आप भी अपने चेहरे पर लंबे समय तक निखार लाना चाहती हैं तो आपको कच्चा दूध प्रयोग करना चाहिए। दूध हमारे स्किन के साथ – साथ चेहरे को भी सुंदर बनाने में मदद करता है। इसके चेहरे पर लगाने से न सिर्फ चेहरे पर निखार आता है बल्कि चेहरे पर जमी हुई गंदगी भी पूरी तरह से साफ हो जाती है। आइए जानते हैं कि कच्चा दूध लगाने के क्या – क्या फायदें हैं।

पिंपल्स को करता है खत्म

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल रहे हैं और बाजार की क्रीम लगाकर थक गए हैं तो कच्चा दूध का प्रयोग कर सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि यह पिंपल्स के पास स्थित रोमछिद्र के अंदर तक जाकर गंदगी को साफ करता है और चेहरे के दाग – धब्बे को भी मिटाता है। यही नहीं, कच्चा दूध बैक्टीरिया को भी खत्म करता है जो चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स को रोकने में मदद करता है।

Also Read: सोशल मीडिया क्वीन हैं Jaydev Unadkat की वाइफ, काफी अलग है Rinny की ठाट

स्किन टोनर में करता है मदद

कच्चा दूध के बारे में बताया जाता है कि यह स्किन टोनर के रूप में भी काम करता है। इसको महिलाएं हल्दी, शहद और दही के साथ में भी लगा सकती है। यह हमारे फेस स्किन की गहराई तक जाकर फैली गंदगी को खत्म करने में मदद करता है।

मॉइस्चराइज करने में मदद

दूध के अंदर बायोटिन पाया जाता है साथ ही इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। इसको अगर महिलाएं अपने चेहरे पर लगाए तो फटी सुखी और मुरझाई त्वचा से आराम मिलता है। डॉक्टर बताते हैं कि कच्चा दूध हमारी त्वचा के भीतर जाकर मॉइस्चराइज करता है।

Also Read: Lock Upp Season 2 में कैदी बनकर धमाल मचाएंगे Kevin Almasifar! विवादों से कंटेस्टेंट का है गहरा नाता

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026